फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Diesel Price became expensive : truck Freight rate increased by 91pc, know how much it will cost your pocket

Diesel Price : डीजल महंगा होने से ट्रक से माल ढुलाई 91% तक बढ़ी, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर

Sat, 05 Nov 2022 05:15 AM IST
योगेश साहू अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 05 Nov 2022 05:15 AM IST
सार

Diesel Price : रिपोर्ट के अनुसार, 16 रूट वाले इंडेक्स पर 2016-17 की तुलना में किराया औसत 14 फीसदी बढ़ा है जबकि इसी दौरान डीजल की कीमतें 56.9 रुपये लीटर से 67 फीसदी बढ़ कर 95.1 रुपये लीटर हो गई हैं।

विज्ञापन
Diesel Price became expensive : truck Freight rate increased by 91pc, know how much it will cost your pocket
ट्रक - फोटो : PTI

विस्तार

Diesel Price : कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने व डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से ट्रक माल ढुलाई महंगी हो गई है। कुछ रूट पर इसके किराये में 91 फीसदी तक की बढ़त हुई है। इससे सामानों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 टन सामान वाले ट्रक का दिल्ली से किराया इस समय 22,000 रुपये है जो 2016-17 में 11,517 रुपये था। यानी यह 91 फीसदी बढ़ गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से बंगलूरू का किराया 35.1% बढ़कर 82,936 रुपये, जबकि हैदराबाद का किराया 10.2% बढ़कर 64,300 रुपये हो गया है। चेन्नई का 10.5 फीसदी बढ़कर 86,116 रुपये जबकि त्रिवेंद्रम का किराया 11.7% बढ़कर 89,779 रुपये हो गया है। गुवाहाटी का किराया 10.7% बढ़त के साथ 90,015 रुपये है। हालांकि, पटना के किराये में 24.2 फीसदी की कमी आई है और यह 46,201 से घटकर 35,000 रुपये रह गया है।
विज्ञापन


हालांकि, हाल में डीजल की कीमतों में नरमी के बाद सरकार द्वारा 6 रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क में कटौती ने भी इसी अवधि में माल ढुलाई दरों में कमी में योगदान दिया है। बैंक की हालिया जारी इस विस्तृत रिपोर्ट में कहा गया है कि जब-जब डीजल की कीमतें घटी हैं, तब-तब ट्रकों की माल ढुलाई के किराये भी घटे हैं। लेकिन देश में लंबे समय से डीजल की कीमतें ऊपर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 रूट वाले इंडेक्स में 14 फीसदी की बढ़त
रिपोर्ट के अनुसार, 16 रूट वाले इंडेक्स पर 2016-17 की तुलना में किराया औसत 14 फीसदी बढ़ा है जबकि इसी दौरान डीजल की कीमतें 56.9 रुपये लीटर से 67 फीसदी बढ़ कर 95.1 रुपये लीटर हो गई हैं। वित्त वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था में धीमेपन के कारण शीर्ष 3 महानगरों में ट्रकों के किराये में कमी आई थी।

किराये में ऐसे आई बढ़ोतरी
स्थान 2017 2022 बढ़त (%)
चंडीगढ़ 8,328 22,004 20.1
लखनऊ 25,808 32,000 24.0
देहरादून 12,000 21,985 83.2
भोपाल 28,317 31,477 11.2
अहमदाबाद 23,567 31,748 34.7
मुंबई 43,717 51,046 16.8
सिरसा 11,500 12,500 8.7
(किराये दिल्ली से व 15 टन लदान के)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed