फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   diesel petrol price in india: cheap petrol price in india

इन शहरों में डीजल से सस्ता है पेट्रोल, एक समय था 30 रुपये का अंतर

Fri, 16 Nov 2018 01:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
diesel petrol price in india: cheap petrol price in india

देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। लेकिन इसके बावजूद अब पेट्रोल गाड़ी रखना कई राज्यों में लोगों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। इन राज्यों में डीजल की कीमत पेट्रोल से भी ज्यादा हो गई है। 

विज्ञापन


2.50 रुपये महंगा डीजल

पेट्रोल की तुलना में डीजल 2.50 रुपये तक महंगा है। गोवा में डीजल की कीमत पेट्रोल से 2 रुपये प्रति लीटर ज्यादा है। वहीं गुजरात, ओडिशा और पोर्ट ब्लेयर में यह अंतर एक रुपये से ज्यादा है। वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मात्र 8 पैसे का अंतर है। यहां पर पेट्रोल 75.20 रुपये और डीजल 75.28 रुपये है। सात साल पहले डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 30 रुपये का अंतर हुआ करता था। 
विज्ञापन


इन महानगरों में भी कम हुआ अंतर

देश के कई बड़े महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। दिल्ली में डीजल केवल 5 रुपये सस्ता है। वहीं मुंबई में 7 रुपये, चेन्नई में 4 रुपये, बंगलूरू में 5 रुपये, कोलकाता में 5 रुपये और हैदराबाद में 3.5 रुपये सस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 2017 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 11 रुपये का अंतर दिल्ली में और 16 रुपये मुंबई में था। अहमदाबाद और सूरत में डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले एक रुपया प्रति लीटर ज्यादा है। 


घटी डीजल कारों की बिक्री

पेट्रोल के सस्ता होने से डीजल गाड़ियों की बिक्री में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। अब डीजल की गाड़ियों की बिक्री 5 साल में आधी रह गई है। जहां 2013-14 में डीजल की 41 फीसदी गाड़ियां बिकती थीं, वहीं 2018-19 में यह आंकड़ा केवल 21 फीसदी रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed