फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dial-up and leased line internet access service rules will end

TRAI: खत्म होंगे डायल-अप और लीज्ड लाइन इंटरनेट पहुंच सेवा के नियम, ट्राई ने की घोषणा

Tue, 04 Apr 2023 06:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 06:03 AM IST
सार

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को कहा, अब कोई डायल-अप उपभोक्ता नहीं है। उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड सेवाएं ऑप्टिकल फाइबर, वायरलेस प्रौद्योगिकी के जरिये उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
Dial-up and leased line internet access service rules will end
ट्राई

विस्तार

दूरसंचार नियामक ट्राई ने डायल-अप और लीज्ड लाइन इंटरनेट पहुंच सेवाओं की गुणवत्ता सेवा पर नियमों को खत्म करने के लिए मसौदा जारी किया है।
विज्ञापन


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को कहा, अब कोई डायल-अप उपभोक्ता नहीं है। उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड सेवाएं ऑप्टिकल फाइबर, वायरलेस प्रौद्योगिकी के जरिये उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसलिए डायल-अप और लीज्ड लाइन इंटरनेट पहुंच सेवा, 2001 (2001 का 4) की सेवा गुणवत्ता पर नियम को इसकी अधिसूचना की तारीख से रद्द करने का फैसला किया गया है। इस संबंध में मसौदे पर 17 अप्रैल तक राय मांगी गई है। डायल-अप कनेक्शन उस समय लगता है, जब दो या अधिक संचार उपकरण इंटरनेट सेवा प्रदाता से कनेक्ट करने के लिए सार्वजनिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क (पीएसटीएन) का उपयोग करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed