{"_id":"5ed0f1af8ebc3e905e2bc32f","slug":"dharmendra-pradhan-said-72-percent-population-will-soon-be-covered-through-city-gas-distribution-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द 72 फीसदी आबादी CGD नेटवर्क के माध्यम से कवर की जाएगी: धर्मेंद्र प्रधान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
जल्द 72 फीसदी आबादी CGD नेटवर्क के माध्यम से कवर की जाएगी: धर्मेंद्र प्रधान
Fri, 29 May 2020 04:57 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 29 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
देश में गैस नेटवर्क के विस्तार के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि जल्द ही 72 फीसदी आबादी सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क के माध्यम से कवर की जाएगी, जिसमें 53 फीसदी भौगोलिक क्षेत्र होगा।
विज्ञापन
Lauding the efforts of all stakeholders in expansion of gas network in the country, Dharmendra Pradhan said 72% population of country will soon be covered through City Gas Distribution (CGD) network, with spread over 53% of geographical area: Ministry of Petroleum&Natural Gas https://t.co/d7oRkHjjXL
— ANI (@ANI) May 29, 2020
विज्ञापन
सिटी गैस परिचालकों ने की मांग
मालूम हो कि इससे पहले अडाणी गैस, गेल और टोरेंट गैस जैसी सिटी-गैस वितरक कंपनियों ने लॉकडाउन के कारण मांग व कारोबार पर हुए असर को लेकर राहत तथा ऋण के पुनर्गठन की मांग की थी। देश में सीएनजी और पीएनजी के खुदरा विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन नेचुरल गैस सोसाइटी (एनजीएस) ने तेल सचिव तरुण कपूर को पत्र लिखकर सिटी गैस वितरण (सीजीडी) व्यवसाय और देश के ऊर्जा बास्केट में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर सरकारी समर्थन की मांग की।
विज्ञापन
प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है सीजीडी क्षेत्र
पत्र में उन्होंने लिखा कि, 'सीजीडी क्षेत्र लॉकडाउन के दौरान सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है। इस दौरान खपत 80 फीसदी से अधिक गिर गई है। लॉकडाउन को और बढ़ाए जाने से इस क्षेत्र के लिए सिर्फ अतिरिक्त मुश्किलें ही उत्पन्न होने वाली हैं।'
संगठन ने कहा कि घरों की रसोइयों को छोड़ दें तो सीजीडी की आपूर्ति हर अन्य श्रेणी में कम हुई है। गिरती मांग के साथ, अधिकांश सीजीडी कंपनियों का राजस्व और लाभ प्रभावित हो रहा है। इससे उनके सामने नकदी की भी दिक्कतें आ रही हैं। इससे उनके लिए आवश्यक निवेश व पूंजीगत खर्च के मोर्चे पर भी दिक्कतें आ सकती हैं।