फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA revises duty time limitations norms for flight crew, raises weekly rest periods to 48 hrs

DGCA: डीजीसीए ने पायलट्स की ड्यूटी टाइम से जुड़े नियम बदले, साप्ताहिक विश्राम अवधि बढ़कर अब 48 घंटे होगा

Mon, 08 Jan 2024 07:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Jan 2024 07:22 PM IST
सार

DGCA: डीजीसीए ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि एफडीटीएल नियम एक दशक से अधिक समय से थकान से संबंधित विमानन सुरक्षा जोखिमों के प्रबंधन में सहायक रहे हैं। विमानन कंपनियों को एक जून तक संशोधित नियमों का अनुपालन करना होगा।

विज्ञापन
DGCA revises duty time limitations norms for flight crew, raises weekly rest periods to 48 hrs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को उड़ान चालक दल के सदस्यों के लिए उड़ान ड्यूटी समय सीमा (Flight Duty Time Limitations, एफडीटीएल) के संशोधित नियम जारी किए हैं। नियामक ने साप्ताहिक विश्राम अवधि बढ़ाकर 48 घंटे करने, रात के घंटे बढ़ाने और रात में उतरने वाले विमानों की संख्या छह से बढ़ाकर केवल दो करने का प्रावधान किया है।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये नियम एक दशक से अधिक समय से थकान से संबंधित विमानन सुरक्षा जोखिमों के प्रबंधन में सहायक रहे हैं। विमानन कंपनियों को एक जून तक संशोधित नियमों का अनुपालन करना होगा।  
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि पायलट्स की थकान से जुड़ी चिंताओं को दूर करने और उन्हें कम करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन ऑपरेटर्स की ओर से सौंपी गई पायलट थकान रिपोर्ट के साथ बड़ी संख्या में पायलट रोस्टर एकत्र किए और उनका विश्लेषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन और विश्लेषण के आधार पर, थकान पैदा करने वाले कुछ प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की गई, इनमें अधिकतम उड़ान ड्यूटी अवधि, रात की ड्यूटी, साप्ताहिक आराम की अवधि, उड़ान ड्यूटी अवधि विस्तार, आदि शामिल है।


बयान के अनुसार, एयरलाइन ऑपरेटर्स, पायलट संघों और व्यक्तियों सहित विभिन्न हितधारकों से व्यापक डेटा विश्लेषण और प्रतिक्रिया के बाद संशोधित एफडीटीएल नियम तैयार किए गए हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि भारत में विशिष्ट परिचालन माहौल को ध्यान में रखते हुए नियमों में संशोधन करते समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं- अमेरिका के एफएए और यूरोपीय संघ के ईएएसए को भी ध्यान में रखा गया है। संशोधित नियमों में विमान चालक दल के सदस्यों के लिए साप्ताहिक आराम की अवधि 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे करना अनिवार्य है, जिससे थकान से उबरने के लिए पर्याप्त समय सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed