फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA puts SpiceJet under enhanced surveillance; airline refutes, go first update

Civil Aviation: विमानन नियामक ने स्पाइसजेट को निगरानी में रखा; एयरलाइन ने किया खंडन, गो फर्स्ट पर आया ये अपडेट

Tue, 11 Jul 2023 06:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 11 Jul 2023 06:39 PM IST
सार

Civil Aviation: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हाल के महीनों में कई वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही स्पाइसजेट की निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि, विमानन कंपनी ने इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से इनकार किया है। वहीं गो फर्स्ट मामले में भी नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
DGCA puts SpiceJet under enhanced surveillance; airline refutes, go first update
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हाल के महीनों में कई वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही स्पाइसजेट की निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि, विमानन कंपनी ने इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से इनकार किया है।

विज्ञापन


यह ऐसे समय में हुआ है जब विभिन्न पट्टेदार स्पाइसजेट को पट्टे पर दिए गए विमानों के पुन: कब्जे की मांग कर रहे हैं और कुछ मामलों को एयरलाइन द्वारा सुलझा लिया गया है। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को तीन सप्ताह से अधिक समय से निगरानी में रखा है और यह एक सतत प्रक्रिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, विमानन नियामक डीजीसीए मुंबई और दिल्ली में चार से छह जुलाई तक ग्राउंडेड गो-फर्स्ट विमानों का ऑडिट पूरा करने के बाद  विशेष ऑडिट रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहा है। नियामक की ओर से बताया गया कि विशेष ऑडिट सुरक्षा से संबंधित पहलुओं के साथ-साथ उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने के लिए की गई व्यवस्थाओं के भौतिक सत्यापन पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed