{"_id":"64ad5451f5f9b9ce1509bf03","slug":"dgca-puts-spicejet-under-enhanced-surveillance-airline-refutes-go-first-update-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Civil Aviation: विमानन नियामक ने स्पाइसजेट को निगरानी में रखा; एयरलाइन ने किया खंडन, गो फर्स्ट पर आया ये अपडेट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Civil Aviation: विमानन नियामक ने स्पाइसजेट को निगरानी में रखा; एयरलाइन ने किया खंडन, गो फर्स्ट पर आया ये अपडेट
Tue, 11 Jul 2023 06:39 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 11 Jul 2023 06:39 PM IST
सार
Civil Aviation: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हाल के महीनों में कई वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही स्पाइसजेट की निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि, विमानन कंपनी ने इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से इनकार किया है। वहीं गो फर्स्ट मामले में भी नया अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हाल के महीनों में कई वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही स्पाइसजेट की निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि, विमानन कंपनी ने इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से इनकार किया है।
विज्ञापन
यह ऐसे समय में हुआ है जब विभिन्न पट्टेदार स्पाइसजेट को पट्टे पर दिए गए विमानों के पुन: कब्जे की मांग कर रहे हैं और कुछ मामलों को एयरलाइन द्वारा सुलझा लिया गया है। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को तीन सप्ताह से अधिक समय से निगरानी में रखा है और यह एक सतत प्रक्रिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, विमानन नियामक डीजीसीए मुंबई और दिल्ली में चार से छह जुलाई तक ग्राउंडेड गो-फर्स्ट विमानों का ऑडिट पूरा करने के बाद विशेष ऑडिट रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहा है। नियामक की ओर से बताया गया कि विशेष ऑडिट सुरक्षा से संबंधित पहलुओं के साथ-साथ उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने के लिए की गई व्यवस्थाओं के भौतिक सत्यापन पर केंद्रित है।
विज्ञापन