{"_id":"637e1a46c93242288c7c363c","slug":"dgca-increases-monitoring-of-flying-training-organizations-high-resolution-cameras-will-be-installed","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA Action: डीजीसीए ने उड़ान प्रशिक्षण संगठनों की निगरानी बढ़ाई, लगेंगे हाई रिजॉल्यूशन कैमरे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA Action: डीजीसीए ने उड़ान प्रशिक्षण संगठनों की निगरानी बढ़ाई, लगेंगे हाई रिजॉल्यूशन कैमरे
Wed, 23 Nov 2022 06:34 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:34 PM IST
सार
DGCA Action: विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने निर्देश दिया है कि फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एफटीओ) को प्रशिक्षण उड़ानों के डेटा की निगरानी करते हुए इसे रिकॉर्ड करना चाहिए। डीजीसीएक के अनुसार, उन्हें कम से कम 25 प्रतिशत उड़ान डेटा का दैनिक आधार पर विश्लेषण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
एविएशन
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन नियामक डीजीसीए ने प्रशिक्षण गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उड़ान प्रशिक्षण संगठनों की निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। इसके के लिए उड़ान प्रशक्षिण संगठनों के परिसरों में हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगाने समेत कई अन्य उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने निर्देश दिया है कि फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एफटीओ) को प्रशिक्षण उड़ानों के डेटा की निगरानी करते हुए इसे रिकॉर्ड करना चाहिए। डीजीसीएक के अनुसार, उन्हें कम से कम 25 प्रतिशत उड़ान डेटा का दैनिक आधार पर विश्लेषण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
यह कदम प्रशिक्षण उड़ानों से जुड़ी घटनाओं के साथ-साथ कुछ व्यक्तियों की ओर से प्रशिक्षण के दौरान अधिकृत उड़ान योजना का पालन नहीं करने की घटनाओं के बाद उठाया गया है। इस साल अगस्त के अंत में 35 एफटीओ थे।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक परिपत्र में कहा है कि उपरोक्त कदम का उद्देश्य संचालन की सुरक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षण गुणवत्ता में सुधार करते हुए एफटीओ की उड़ान और जमीनी प्रशिक्षण गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाना है।
डीजीसीए के अनुसार उड़ान प्रशिक्षण गतिविधियों की उचित दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए सभी एफटीओ को अपने परिसरों में उच्च रिज़ॉल्यूशन के कैमरे लगाने चाहिए। 22 नवंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक कैमरों को एप्रन क्षेत्र, हैंगर व टैक्सीवे के साथ रनवे, कक्षाओं, परीक्षा कक्ष और उन क्षेत्रों में लगाए जाने चाहिए जहां उड़ान प्राधिकरण अधिकृत हैं।