फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA has sought a report from GoFirst after the airline's flight forgot to board over 50 pax on 9th Jan

Go First Row: यात्रियों को छोड़कर उड़ान भरने के मामले में डीजीसीए ने रिपोर्ट तलब की, गो फर्स्ट ने माफी मांगी

Tue, 10 Jan 2023 08:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 10 Jan 2023 08:21 PM IST
सार

Go First Row: बता दें कि सोमवार को कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट ने बस में सवार यात्रियों को लिए बिना लिए ही उड़ान भर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट जी8 53 यात्रियों को छोड़कर सोमवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रवाना हो गई थी।

विज्ञापन
DGCA has sought a report from GoFirst after the airline's flight forgot to board over 50 pax on 9th Jan
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमानन क्षेत्र की नियामक संस्था डीजीसीए ने गोफर्स्ट एयरलाइंस से 50 से अधिक यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर उड़ान भरने के मामले में रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि एयरलाइन की उड़ान 9 जनवरी को बैंगलोर हवाई अड्डे पर 50 से अधिक यात्रियों को सवार करना भूल गई थी। 55 में से 53 यात्रियों को दिल्ली के लिए दूसरी एयरलाइन में स्थानांतरित कर दिया गया था। शेष 2 ने रिफंड मांगा था जिसका एयरलाइन की ओर से भुगतान कर दिया गया था। अब इस मामले में गो फर्स्ट ने प्रभावित यात्रियों से माफी मांगी है और घटना में शामिल एयरलाइंस के कर्मचारियों को फिलहाल रोस्टर से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


कुछ यात्री सवार होने के लिए एक शटल बस में इंतजार कर रहे थे। छोड़े गए यात्रियों और अन्य यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया और इसे एयरलाइंस की घोर लापरवाही बताया। उधर, विमानन नियामक डीजीसीए ने इस घटना पर एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट ने बस में सवार यात्रियों को लिए बिना लिए ही उड़ान भर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट जी8 53 यात्रियों को छोड़कर सोमवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गो फर्स्ट ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, एक ट्वीट के जवाब में एयरलाइन ने यूजर्स से अपना विवरण साझा करने का आग्रह किया और कहा कि हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। 

सतीश कुमार नाम के एक यात्री ने ट्वीट किया, फ्लाइट जी8 यात्रियों को जमीन पर छोड़कर उड़ान भर दी। एक बस में पचास से ज्यादा यात्रियों को जमीन पर छोड़ दिया गया और केवल एक बस के यात्रियों के को विमान पर चढ़ने दिया गया। क्या गो फर्स्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएमओ इंडिया नींद में चल रहे हैं? कोई बुनियादी जांच नहीं की गई!


इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बयान में कहा, ''उचित संचार- समन्वय, सुलह और पुष्टि की कमी जैसी कई गलतियों के कारण अत्यधिक टाली जा सकने वाली स्थिति के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई। नियामक ने गो फर्स्ट के जवाबदेह प्रबंधक/मुख्य परिचालन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि नियामकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।" डीजीसीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए एयरलाइन को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed