फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Despite high rates home loans home sales in 2022 at an eight-year high

Home Sales: महंगे होम लोन के बाद भी 2022 में मकानों की बिक्री आठ साल के उच्च स्तर पर, 3.65 लाख मकान बिके

Wed, 28 Dec 2022 06:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 28 Dec 2022 06:28 AM IST
सार

संपत्ति सलाहकार एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, सात प्रमुख शहरों में इस साल कुल 3,64,900 मकान बिके। यह आंकड़ा 2021 में बिके 2,36,500 इकाइयों से 54 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
Despite high rates home loans home sales in 2022 at an eight-year high
मकानों की बिक्री आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंची। - फोटो : iStock

विस्तार

होम लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद इस साल सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान कुल 3.65 लाख मकान बिके। इससे पहले 2014 में यह आंकड़ा 3.43 लाख इकाई था।

विज्ञापन


संपत्ति सलाहकार एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, सात प्रमुख शहरों में इस साल कुल 3,64,900 मकान बिके। यह आंकड़ा 2021 में बिके 2,36,500 इकाइयों से 54 फीसदी ज्यादा है। आवासीय संपत्तियों की कीमतें चार से सात फीसदी बढ़ी हैं।
विज्ञापन


मुंबई के बाद एनसीआर में सर्वाधिक बिक्री
शहर बिक्री तेजी
मुंबई क्षेत्र 1,09,700 44%
दिल्ली-एनसीआर 63,712 59%
पुणे 57,146 59%
बंगलूरू 49,478 50%
हैदराबाद 47,487 87%
कोलकाता  21,220 62%
चेन्नई 16,097 29%

नई आपूर्तियों में 51 फीसदी इजाफा
सात प्रमुख शहरों मे नए मकानों की आपूर्ति इस साल 51 फीसदी बढ़कर 3,57,600 इकाई पहुंच गई।  2021 में यह आंकड़ा 2,36,700 इकाई था। मुंबई और हैदराबाद का नई आपूर्ति में सबसे अधिक हिस्सा रहा। सामूहिक रूप से नई आपूर्ति में दोनों की हिस्सेदारी करीब 54 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • बिना बिके मकानों की संख्या दिसंबर तिमाही में एक फीसदी घटकर 6,30,953 इकाई रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed