{"_id":"61dad36675b0cf2fce75090d","slug":"deposits-in-jan-dhan-accounts-crosses-one-and-half-lakh-crore-rupees-mark-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jan Dhan Yojana: जन धन बैंक खातों में जमा राशि डेढ़ लाख करोड़ से अधिक हुई, पढ़िए पूरी जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Jan Dhan Yojana: जन धन बैंक खातों में जमा राशि डेढ़ लाख करोड़ से अधिक हुई, पढ़िए पूरी जानकारी
Sun, 09 Jan 2022 05:51 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 09 Jan 2022 05:51 PM IST
सार
वित्तीय समावेश के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में जमा राशि का आंकड़ा डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खोले गए बैंक खातों में जमा राशि डेढ़ लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने करीब साढ़े सात साल पहले की थी। वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार 44.23 करोड़ से अधिक जन धन खातों में जमा राशि दिसंबर 2021 के अंत तक 1,50,939.36 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
वित्तीय समावेश के राष्ट्रीय अभियान के तौर पर शुरू की गई इस योजना ने पिछले साल अगस्त में सात साल पूरे किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस योजना का एलान किया था। आंकड़ों के अनुसार कुल खातों में से 34.9 करोड़ सार्वजनिक बैंकों में, 8.05 करोड़ खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में और बाकी 1.28 करोड़ निजी बैंकों में हैं।
विज्ञापन
31.28 करोड़ लाभार्थियों को जारी किए गए रुपे डेबिट कार्ड
इस योजना के 31.28 करोड़ लाभार्थियों को रुपे डेबिट कार्ड जारी किया गया है। समय के साथ रुपे कार्ड की संख्या और इनका इस्तेमाल बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार 29.54 करोड़ जन धन खाते ग्रामीण और अर्ध शहरी बैंक शाखाओं में हैं। 29 दिसंबर तक लगभग महिला खाता धारकों की संख्या 24.61 करोड़ थी। योजना के पहले साल में 17.90 करोड़ खाते खोले गए थे।
विज्ञापन
आठ दिसंबर 2021 तक 3.65 करोड़ खातों में था शून्य बैलेंस
केंद्र सरकार ने पिछले महीने शीत कालीन सत्र के दौरान संसद को बताया था कि आठ दिसंबर तक शून्य बैलेंस वाले खातों की संख्या 3.65 करोड़ थी, जो कुल जन धन खातों का 8.3 फीसदी है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय उत्पादों और सेवाओं को देश के सभी नागरिकों तक आसानी से और किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराया जा सके।