फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Demand for Russian thermal coal jumps in India, imports reach high in May

Report: भारत में रूसी थर्मल कोयले की मांग में उछाल, मई में आयात 1.3 मिलियन टन के उच्च स्तर पर पहुंचा

Fri, 27 Jun 2025 05:41 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 27 Jun 2025 05:41 PM IST
सार

रूसी व्यापारिक दैनिक समाचार पत्र कोमर्सांट के अनुसार भारत भारत ने मई में रूस से थर्मल कोयले के आयात को दो साल के उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया। मई में रूस से 1.3 मिलियन मीट्रिक टन कोयले का आयात किया गया, जो अप्रैल की तुलना में 52 प्रतिशत अधिक है। 

विज्ञापन
Demand for Russian thermal coal jumps in India, imports reach high in May
कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत ने मई 2025 में रूस से थर्मल कोयले का आयात बढ़ाकर दो वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है। यह जानकारी रूसी व्यापारिक दैनिक समाचार पत्र कोमर्सांट ने दी। कोमर्सेंट ने रूसी मूल्य सूचकांक केंद्र (सीसीआई) की व्यावसायिक समीक्षा का हवाला देते हुए बताया कि भारत ने मई में रूस से 1.3 मिलियन मीट्रिक टन कोयले का आयात किया। यह अप्रैल की तुलना में 52 प्रतिशत अधिक है। रिकॉर्ड से पता चला कि जून 2023 से रूस से मासिक निर्यात 1 मिलियन टन से अधिक नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI: आरबीआई ने सात दिवसीय VRRR नीलामी आयोजित की, 5.45% भारित औसत दर पर 84975 करोड़ रुपये स्वीकार किए

विज्ञापन


लचीली मूल्य नीति और उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को दिया श्रेय 

विशेषज्ञों ने इस वृद्धि का श्रेय रूसी निर्यातकों की लचीली मूल्य नीति और उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को दिया है। हालांकि, बढ़ते घरेलू उत्पादन और लॉजिस्टिक्स की उच्च लागत के कारण भारत में रूस की बाजार हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना नहीं है। फिर भी विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान शिपमेंट स्तर को बनाए रखना पूरी तरह संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया भारत का सबसे बड़ा कोयला आपूर्तिकर्ता

रिपोर्ट में बिगमिंट के आंकड़ों का हवाले से कहा गया कि भारत का कुल थर्मल कोयला आयात मई में 17.4 मिलयन टन तक पहुंच गया। यह जून 2024 के बाद का उच्चतम स्तर है। इसमें रूस की हिस्सेदारी करीब 7.5 प्रतिशत रही। इंडोनेशिया अब भी भारत का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। इसने पिछले महीने की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.8 मिलियन टन कोयला निर्यात किया। दक्षिण अफ्रीका से आयात अप्रैल के स्तर 3.4 मिलियन टन पर बना रहा, जबिक अमेरिका से कोयले की आपूर्ति 43 प्रतिशत बढ़कर 2 मिलियन टन हो गई।



सीसीआई के निदेशक एवगेनी ग्राचेव ने कहा कि रूसी कोयला निर्यातकों ने मौजूदा अनुबंधों की सीमाओं के भीतर ही उत्पादन मात्रा में वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि भारत में मानसून जल्दी शुरू हो गया है। इससे थर्मल उत्पादन में गिरावट देखेने को मिल सकती है। 

भारत ने रूसी कोयले को प्राथमिकता दी 

नेशनल क्रेडिट रेटिंग्स के निदेशक नरीमन ताइकेंटायेव ने बताया कि बाजार की अनुकूल स्थितियों के चलते भारत ने कम कैलोरिफिक वैल्यू वाले इंडोनेशियाई कोयले की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाले रूसी कोयले को प्राथमिकता दी, जो प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध है। हालांकि, मजबूत रूबल और ईरान में अस्थिरता जैसे कारक रूसी निर्यातकों की संभावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं, जो पहसे से ही 12 दिनों के इस्राइल-ईरान युद्ध के दौरान अनिश्चितता से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed