{"_id":"685e7efc8439360c1808006e","slug":"rbi-conducts-7-day-vrrr-auction-accepts-rs-84-975-crore-at-5-45-weighted-average-rate-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: आरबीआई ने सात दिवसीय VRRR नीलामी आयोजित की, 5.45% भारित औसत दर पर 84975 करोड़ रुपये स्वीकार किए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: आरबीआई ने सात दिवसीय VRRR नीलामी आयोजित की, 5.45% भारित औसत दर पर 84975 करोड़ रुपये स्वीकार किए
Fri, 27 Jun 2025 04:52 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 27 Jun 2025 04:52 PM IST
सार
RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को आयोजित अपनी सात दिवसीय परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी के परिणाम जारी किए। वीआरआरआर- एक ऐसा ऑपरेशन है जो बैंकिंग सिस्टम से अस्थायी रूप से तरलता को निकालता है।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को आयोजित अपनी सात दिवसीय परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी के परिणाम जारी किए। यह तरलता अवशोषण अभियान, बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष तरलता के प्रबंधन के लिए केंद्रीय बैंक के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन
वीआरआरआर- एक ऐसा ऑपरेशन है जो बैंकिंग सिस्टम से अस्थायी रूप से तरलता को निकालता है। इस सुविधा के तहत बैंक आरबीआई के पास अधिशेष धन जमा करते हैं और प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से ब्याज दर तय की जाती है।
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरबीआई ने इस नीलामी के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि की घोषणा की थी। हालांकि, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से प्राप्त बोलियों की कुल राशि 84,975 करोड़ रुपये रही, जो लक्षित राशि से कम है। केंद्रीय बैंक ने प्रतिभागियों की ओर से पेश की गई 84,975 करोड़ रुपये की पूरी राशि स्वीकार कर ली है। नीलामी के लिए कट-ऑफ दर 5.49 प्रतिशत निर्धारित की गई थी, जबकि भारित औसत दर थोड़ी कम यानी 5.45 प्रतिशत रही।
विज्ञापन