फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   decline in the export of gems and jwellery sector due to lowest demand

सोने व हीरे के आभूषणों का गिरा कारोबार, निर्यात में आई 0.75 फीसदी की कमी

Mon, 08 Oct 2018 05:21 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
decline in the export of gems and jwellery sector due to lowest demand

प्रमुख विकसित बाजारों में मांग में सुस्ती के कारण चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि में देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 0.75 फीसदी गिरावट के साथ 13.18 अरब डॉलर का रहा। रत्न एवं आभूषण संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि में कुल रत्न एवं आभूषण निर्यात 13.28 अरब डॉलर का रहा था। श्रम-गहन क्षेत्र देश के कुल निर्यात में लगभग 14 फीसदी का योगदान करता है। 

विज्ञापन


निर्यात में यह गिरावट मूलत: चांदी के जेवरों, स्वर्ण पदक तथा सिक्कों का निर्यात घटने के साथ ही माल के वापस आने के मामलों में वृद्धि की वजह से हुई है। उद्योग के विशेषज्ञों के मुताबिक, निर्यातक इस बात से आशान्वित हैं कि त्योहारी मौसम में चीजों में सुधार दिखना शुरू होगा।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-अगस्त में चांदी के जेवरों का निर्यात 88 फीसदी सिकुड़कर 23.9 करोड़ डॉलर का रहा। इसी तरह, आलोच्य अवधि में स्वर्ण पदकों तथा सिक्कों के निर्यात में 87.2 फीसदी की सिकुड़न देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में कच्चे हीरे के निर्यात में भी पांच फीसदी की गिरावट रही। हालांकि, तराशे और पॉलिस हीरे का निर्यात 11.5 फीसदी वृद्धि के साथ 10.31 अरब डॉलर का रहा। आलोच्य अवधि में सोने के जेवरों का निर्यात हालांकि लगभग दोगुना बढ़कर 5.11 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.70 अरब डॉलर का रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed