{"_id":"6209a0eeb86ce022d91cf4e3","slug":"decision-on-interest-rates-of-your-pf-deposit-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPFO: पीएफ जमा की ब्याज दरों पर फैसला अगले महीने, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में हो सकता है फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
EPFO: पीएफ जमा की ब्याज दरों पर फैसला अगले महीने, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में हो सकता है फैसला
Mon, 14 Feb 2022 05:53 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:53 AM IST
सार
श्रम मंत्रालय ने कहा, सालाना आधार पर सदस्यों की संख्या में 3.84 लाख की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर, 2020 में ईपीएफओ ने शुद्ध रूप से 10.11 लाख अंशधारक जोड़े थे।
विज्ञापन
epfo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए नौकरीपेशा को राहत देने के लिए सरकार पीएफ पर ब्याज दरों में इजाफा कर सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की अगले महीने यानी मार्च में गुवाहाटी में होने वाली बैठक में इस पर फैसला होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि अगले महीने सीबीटी की होने वाली बैठक में 2021-22 के लिए पीएफ जमा पर मिलने वाली ब्याज दरों पर फैसला हो सकता है। उधर, सूत्रों की मानें तो महंगाई के मद्देनजर सीबीटी की होने वाली बैठक में पीएफ जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को राहत दी जा सकती है। बैठक में पेंशन की न्यूनतम राशि बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है।
विज्ञापन
एक दिन पहले हो सकती है सिफारिश
मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि व्याज दरें बढ़ानी की सिफारिश सोबोटी की मार्च में होने वाली बैठक से एक दिन पहले या उसी दिन की जा सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की आखिरी बैठक मार्च में श्रीनगर में हुई थी। इसमें वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ जमा पर 8.5. फीसदी सालाना ब्याज देने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन
निवेश पर भी होगी चर्चा
सरकार ने ईपीएफओ की कमाई से 5 फीसदी तक अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था वित्तीय निवेश एवं ऑडिट कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि बैठक में इस पर चर्चा होनी है।
ईपीएफओ ने जोड़े 13.95 लाख नए सदस्य
ईपीएफओ ने जनवरी में बताया कि उसने नवंबर, 2021 में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जोड़े हैं, जो पिछले एक साल के मुकाबले 38 फीसदी अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, यह अक्तूबर, 2021 की तुलना में 2.85 लाख या 25.65 फीसदी अधिक है। श्रम मंत्रालय ने कहा, सालाना आधार पर सदस्यों की संख्या में 3.84 लाख की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर, 2020 में ईपीएफओ ने शुद्ध रूप से 10.11 लाख अंशधारक जोड़े थे।
आमदनी के अनुमान के आधार पर होगा फैसला
यादव ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की मार्च में होने वाली बैठक में 2021-22 के लिए ब्याज दरें तय करने का प्रस्ताव सूचीबद्ध किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भी वित्त वर्ष 2020-21 की तरह 8.5 फीसदी की ब्याज दर को बरकरार रखेगा, इस पर केंद्रीय श्रम मंत्री ने कहा कि इस पर सीबोटी की बैठक में हो फैसला लिया जाएगा। खास बात है कि यह फैसला अगले वित्त वर्ष के लिए आमदनी के अनुमान के आधार पर ही किया जाएगा। यादव सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के प्रमुख हैं।