{"_id":"620efb1977c80c4b94189814","slug":"decision-may-be-taken-soon-on-dearness-allowance-arrears","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: महंगाई भत्ते के एरियर पर जल्द हो सकता है फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
काम की खबर: महंगाई भत्ते के एरियर पर जल्द हो सकता है फैसला
Fri, 18 Feb 2022 07:19 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Feb 2022 07:19 AM IST
सार
सरकार ने जुलाई 2021 से डीए में बढ़ोतरी तो की, मगर 10 महीने के डीए के भुगतान मामले में कोई निर्णय नहीं लिया। तब से केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े यूनियन एरियर का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के 18 महीने के बकाया महंगाई भत्ते (डीए) पर जल्द फैसला कर सकती है। नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसलटेटिव मशीनरी (जेसीएम) ने सरकार ने महंगाई भत्ते के एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की है। अंतिम फैसले के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), वित्त मंत्रालय और व्यय विभाग के अधिकारियों की जल्द बैठक होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना काल में सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए के भुगतान पर रोक लगा दी थी। बाद में सरकार ने जुलाई 2021 से डीए में बढ़ोतरी तो की, मगर 10 महीने के डीए के भुगतान मामले में कोई निर्णय नहीं लिया। तब से केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े यूनियन एरियर का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि इस संदर्भ में डीओपीटी वित्त मंत्रालय और व्यय विभाग के अधिकारियों की जेसीएम के साथ बैठक प्रस्तावित है। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के प्रतिनिधियों ने हाल ही में कैबिनेट सचिव से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन