फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Deal with the work related to bank today, there will be holidays in these cities for five days from tomorrow

Bank Holidays: आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े काम, कल से पांच दिन तक इन शहरों में रहेगी छुट्टी

Tue, 09 Nov 2021 12:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Nov 2021 12:42 PM IST
सार

छठ पूजा समेत अन्य त्योहारों की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इसकी वजह से अलग-अलग शहरों में 10 नवंबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
Deal with the work related to bank today, there will be holidays in these cities for five days from tomorrow
BANK HOLIDAY - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विज्ञापन

दिवाली बीत चुकी है और बैंक खुल गए हैं। लेकिन कल से फिर बैंक लगातार पांच दिनों तक बंद होने जा रहे हैं, इसलिए बैंक से जुड़े जरूरी काम आज निपटा लेने में ही फायदा है। हम बता रहे हैं कि किन राज्यों में क्यों कल से बैंक में कामकाज नहीं होगा। 

छठ पूजा के चलते बिहार में बैंक बंद 
दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद बैंक फिर से खुल गए। अब कल से फिर छुट्टी शुरू हो रही है। दरअसल, छठ पूजा समेत अन्य त्योहारों की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इसकी वजह से अलग-अलग शहरों में 10 नवंबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बिहार और झारखंड में छठ पूजा की धूम के चलते पटना और रांची में 10 नवंबर को बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं 11 नवंबर को भी छठ पूजा की वजह से पटना में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 

विज्ञापन
तारीख अवकाश की वजह शहर
10 नवंबर छठ पूजा पटना, रांची में बैंक बंद
11 नवंबर छठ पूजा पटना में बैंक बंद
12 नवंबर वंगला त्योहार शिलांग में बैंक बंद
13 नवंबर साप्ताहिक छुट्टी सभी जगह बैंक बंद
14 नवंबर साप्ताहिक छुट्टी सभी जगह बैंक बंद

 

नवंबर के अन्य दिनों में छुट्टियों पर एक नजर 
इन पांच दिनों की बंदी के बाद 19 नवंबर को गुरू नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा की वजह से बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, गंगटोक, हैदाराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक नहीं खुलेंगे। 21 नवंबर को  रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। 22 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरू में बैंक कर्मियों की छुट्टी होगी। 23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम की वजह से शिलांग में बैंक नहीं खुलेंगे। इसके अलावा 27 और 28 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed