फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dayal Business Group Chairman Rajesh Singh Dayal organized a free health camp

दयाल ग्रुप के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Thu, 11 Sep 2025 11:59 AM IST
Anil Vaishya लखनऊ
लखनऊ Published by: Anil Vaishya Updated Thu, 11 Sep 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
Dayal Business Group Chairman Rajesh Singh Dayal organized a free health camp
दयाल ग्रुप - फोटो : Dayal Group

समाजसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए 'यूपी के मेडिसिन मैन' कहे जाने वाले राजेश सिंह दयाल, चेयरमैन, दयाल बिजनेस ग्रुप, ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखी पहल की। उन्होंने राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के माध्यम से आज लखनऊ जेल में कैदियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ माननीय कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर डीजी जेल प्रेम चंद मीणा और जेल अधीक्षक आरके जायसवाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं और सहयोग
इस स्वास्थ्य शिविर में कैदियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही सभी कैदियों को फल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि का वक्तव्य
मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान ने राजेश सिंह दयाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "दयाल जी ने अब तक उत्तर प्रदेश के लगभग 2 लाख लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं तथा 50,000 से अधिक वृद्धजनों की मोतियाबिंद सर्जरी करवा चुके हैं। यह कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है।" उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार जेलों में हेल्थ एटीएम और बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ स्थापित करने पर गंभीरता से काम कर रही है। श्री चौहान ने विशेष रूप से यह कहते हुए शुभकामनाएं दीं कि "दयाल जी ने अपना जन्मदिन कैदियों के बीच मना कर यह सिद्ध किया है कि सच्ची समाजसेवा वही है, जो हर वर्ग तक बिना भेदभाव पहुंचे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश सिंह दयाल का संकल्प
अपने संबोधन में राजेश सिंह दयाल ने कहा, "आज का यह मेडिकल कैम्प सिर्फ दवाइयों और जांच तक सीमित नहीं है। यह एक संदेश है कि आप अकेले नहीं हैं। समाज ने आपको भुलाया नहीं है और सबसे अहम, आप फिर से एक नई शुरुआत कर सकते हैं। अपराध से नफ़रत हो सकती है, पर इंसान से नहीं। हर इंसान को दूसरा मौका मिलना चाहिए। यदि आप बदलने का संकल्प लें तो दुनिया की कोई ताक़त आपको रोक नहीं सकती। यह मेरे जीवन का सबसे विशेष जन्मदिन है क्योंकि मैंने इसे समाज के उस हिस्से के साथ बिताया है, जिनकी तरफ़ शायद ही कोई ध्यान देता है। मेरा संकल्प है कि आने वाले महीनों में मैं उत्तर प्रदेश की अन्य जेलों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करूंगा।"

अधिकारियों का मत
डीजी जेल प्रेम चंद मीणा ने कहा कि दयाल का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया और विशेष रूप से उल्लेख किया कि कैदियों के बीच जन्मदिन मना कर राजेश सिंह दयाल जी ने यह साबित कर दिया है कि उनकी समाजसेवा किसी भेदभाव से परे है और हर वर्ग तक पहुंचने वाली है।"


जानिए दयाल ग्रुप के बारे में
दयाल ग्रुप ऑफ कंपनीज एक बहुआयामी समूह है जो रियल एस्टेट, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूवी प्रोडक्शन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। समूह ने हमेशा सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी है और समय-समय पर जनसेवा और कल्याणकारी पहल करके समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed