{"_id":"649e17e84f84975b1803e763","slug":"customers-shopping-online-for-2-25-hours-every-week-in-small-towns-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: छोटे शहरों में हर हफ्ते 2.25 घंटे ऑनलाइन खरीदारी कर रहे ग्राहक, कर्मियों की संख्या एक हजार करेगी शाओमी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: छोटे शहरों में हर हफ्ते 2.25 घंटे ऑनलाइन खरीदारी कर रहे ग्राहक, कर्मियों की संख्या एक हजार करेगी शाओमी
Fri, 30 Jun 2023 05:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 05:16 AM IST
सार
ऑनलाइन शॉपिंग के कारणों पर साइबरमीडिया रिसर्च के अध्ययन में कहा गया है कि 57 फीसदी लोग सस्ते उत्पाद की वजह से ऑनलाइन खरीदी करते हैं। 57% सुविधाजनक रिटर्न और 49% बेहतर ऑफर के कारण ऑनलाइन खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटे शहरों में भी लोग बड़े पैमाने पर ऑनलाइन खरीदी कर रहे हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, इन शहरों में एक ग्राहक हर हफ्ते औसतन 2.25 घंटे ऑनलाइन खरीदी कर रहा है। इस पर वह अपनी आय का करीब 16 फीसदी खर्च करता है।
ऑनलाइन शॉपिंग के कारणों पर साइबरमीडिया रिसर्च के अध्ययन में कहा गया है कि 57 फीसदी लोग सस्ते उत्पाद की वजह से ऑनलाइन खरीदी करते हैं। 57% सुविधाजनक रिटर्न और 49% बेहतर ऑफर के कारण ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। सीएमआर के इंडस्ट्री इंटेलिजेंस प्रमुख प्रभु राम ने बताया, ऑफर और सुविधा के कारण युवा ग्राहक ऑनलाइन खरीदी कर रहे हैं। छह माह में तीन में से दो ग्राहकों ने ऑनलाइन शॉपिंग पर 20,000 रुपये तक खर्च किए हैं।
कर्मियों की संख्या घटाकर 1,000 करेगी शाओमी
भारतीय बाजार में हिस्सेदारी कम होने की चुनौती से जूझ रही शाओमी इंडिया ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी एजेंसियों की सख्ती के बीच कारोबारी ढांचे में बदलाव के तहत कंपनी की योजना कर्मचारियों की संख्या को 1,000 से नीचे लाना है। इस साल की शुरुआत में कंपनी में 1400-1500 कर्मचारी थे। पिछले हफ्ते भी उसने 30 लोगों को निकाल दिया था।
विज्ञापन
सेबी की वित्तीय इन्फ्लूएंसर्स पर सख्ती की तैयारी
निवेशकों को सलाह देने के मामले में सेबी सख्त रवैया अपना रहा है। निवेश की सलाह देने वाले गैर-पंजीकृत वित्तीय इन्फ्लूएंसर्स को रेगुलेट करने के लिए सेबी एक या दो महीने में चर्चा पत्र जारी कर जनता की राय मांग सकता है।
सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने बुधवार को कहा, चर्चा पत्र का मसौदा तैयार होने के बाद ऐसे इन्फ्लूएंसर्स को रेगुलेट करने के लिए दिशा निर्देश जारी होगा।