फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cryptocurrency Prices Today Bitcoin slipped below $ 28,000 price of other cryptocurrencies also fell

Cryptocurrency Prices Today: 28 हजार डॉलर के नीचे फिसल गया बिटकॉइन, अन्य क्रिप्टो की कीमत में भी गिरावट

Sun, 12 Jun 2022 04:32 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 04:32 PM IST
सार

रविवार को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.13 लाख करोड़ डॉलर पर है, जो पिछले दिन के मुकाबले 5.09 प्रतिशत कम है। कुल क्रिप्टो मार्केट वैल्यूम बीते 24 घंटों में 71.55 अरब डॉलर का रहा जो 6.14 फीसद बढ़ा है। 

विज्ञापन
Cryptocurrency Prices Today Bitcoin slipped below $ 28,000 price of other cryptocurrencies also fell
बिटकॉइन - फोटो : pixabay

विस्तार

सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसकी बिटकॉइन में बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। बिटकॉइन की कीमत आज 28,000 डॉलर के नीचे फिसल गई। रविवार दोपहर 2 बजे तक बिटकॉइन की कीमत 27,595.70 डॉलर चल रही थी। बीते चौबीस घंटों में यह चार फीसद की गिरावट है। रविवार की बात करें तो बिटकॉइन में 2.68 फीसद की गिरावट देखने को मिली है। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.13 लाख करोड़ डॉलर पर है, जो पिछले दिन के मुकाबले 5.09 प्रतिशत कम है। कुल क्रिप्टो मार्केट वैल्यूम बीते 24 घंटों में 71.55 अरब डॉलर का रहा जो 6.14 फीसद बढ़ा है। 
विज्ञापन


अन्य क्रिप्टो की कीमतों में भी गिरावट

अन्य क्रिप्टों पर नजर डालें तो रविवार की सुबह डॉगक्वॉइन 12.8 फीसद गिरकर 0.066169 डॉलर पर आ गई। वहीं शीबा इनु 13.4 फीसद से गिरकर 0.00000886 डॉलर पर आ गई। वहीं कार्डानो में 10.9 फीसद की भारी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ ही कार्डानों की कीमत 0.522211 डॉलर पर पहुंच गई। वहीं सोना 13.6 फीसद गिरकर 32.43 पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पोल्काडॉट, पॉलीगोन समेत अन्य क्रिप्टो में रविवार को गिरावट दर्ज की गई है। 

क्रिप्टोकरेंसी क्या हैं?
क्रिप्टोकरेंसी वास्तव में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित डिसेंट्रलाइज्ड डिजिटल मनी है और इसे क्रिप्टोग्राफी से सुरक्षित किया गया है। क्रिप्टोकरेंसी के मामले में ब्लॉकचेन एक डिजिटल बही-खाता है जिसके इस्तेमाल का अधिकार सिर्फ यूजर को होता है। यह बही खाता कई तरह से एसेट्स के लेनदेन का रिकॉर्ट रखता है। इसमें घर, पैसे आदि जैसे एसेट्स शामिल होते हैं। 


ब्लॉकचेन का अधिकार यूजर्स के साथ साझा किया जाता है। यहां मौजूद जानकारियां पूरी तरह पारदर्शी, तात्कालिक और इतनी सुरक्षित होती हैं कि इसे यूजर्स क्या एडमिनिस्ट्रेटर भी इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed