{"_id":"62e2451617aac8351213523c","slug":"cryptocurrency-nfts-trading-in-green-bitcoin-up-5-ethereum-nine-percent-crypto-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency: क्रिप्टोबाजार में हरियाली, बिटकॉइन पांच प्रतिशत, इथेरियम नौ प्रतिशत तक उछला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Cryptocurrency: क्रिप्टोबाजार में हरियाली, बिटकॉइन पांच प्रतिशत, इथेरियम नौ प्रतिशत तक उछला
Thu, 28 Jul 2022 01:43 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:43 PM IST
सार
Cryptocurrency: पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 10.66% की बढ़ोतरी के साथ पोल्का डॉट बीते 24 घंटों के दौरान सबसे बड़ा गेनर रहा है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में सोमवार को हरियाली देखी जा रही है। सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप पिछले दिन की तुलना में 7.64 प्रतिशत बढ़कर 1.05 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। वहीं क्रिप्टो बाजार का वॉल्यूम पिछले 24 घंटों के दौरान बढ़कर 34.61 प्रतिशत बढ़कर 84.71 बिलियन डॉलर हो गया है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 10.66% की बढ़ोतरी के साथ पोल्का डॉट बीते 24 घंटों के दौरान सबसे बड़ा गेनर रहा है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों के दौरान बिटकॉइन भारतीय रुपयों में 18,75,099 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं दुनिया की दूसरी सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम 8.96% की बढ़ोतरी के साथ 1,35,500 रुपये के मूल्य पर ट्रेड कर रहा है। क्रिप्टोकरेंसी टीथर में मामूली गिरावट देखने को मिली रही है। इनके अलावे कार्डानो, बिनांस कॉइन, एक्सआरपी और डोजकॉइन जैसे क्रिप्टोकरेंसी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन