फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cryptocurrency news El Salvador Declared Bitcoin As Legal Currency first country to do so

बड़ी खबर: इस देश में बिटक्वाइन को मिला आधिकारिक करेंसी का दर्जा, लोग वित्तीय लेनदेन के लिए कर सकेंगे इसका इस्तेमाल

Tue, 07 Sep 2021 03:19 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 07 Sep 2021 03:19 PM IST
सार

अल सल्वाडोर कांग्रेस ने नौ जून को देश में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन को कानूनी तौर पर मान्यता देने वाले बिल को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन
cryptocurrency news El Salvador Declared Bitcoin As Legal Currency first country to do so
बिटक्वाइन - फोटो : pixabay

विस्तार

मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां बिटक्वाइन को लीगल टेंडर या आधिकारिक करेंसी का दर्जा दे दिया गया है। यानी इस देश के लोग वित्तीय लेन-देन के लिए बिटक्वाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मामले में क्रिप्टोकरेंसी के एक्सपेरिमेंट का समर्थन करने वालों का कहना है कि इससे अल सल्वाडोर में हर साल विदेश से आने वाले अरबों डॉलर के फंड पर लगने वाला कमीशन कम होगा। वहीं इसका विरोध करने वालों का कहना है कि इससे मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा मिल सकता है।

विज्ञापन


बचेगा 40 करोड़ डॉलर का कमीशन
अल-सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले इसे बढ़ावा दे रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले हमवतन द्वारा हर साल अरबों डॉलर स्वदेश भेजे जाते हैं। इसके लिए वे 40 करोड़ डॉलर कमीशन के तौर पर खर्च करते हैं। बिटक्वाइन को आधिकारिक करेंसी का दर्जा देने से ये राशि बच जाएगी।
विज्ञापन


ये होंगे फायदे
अल सल्वाडोर की संसद में राष्ट्रपति के प्रस्ताव पर बिटक्वाइन को 62 की तुलना में 84 वोटों से मंजूरी दी गई थी। तब बिटक्वाइन को वैध मुद्रा बनाने का कानून 90 दिनों में लागू होना था। बुकेले ने एक ट्वीट में कहा था कि, यह हमारे देश के लिए वित्तीय समावेशन, निवेश, पर्यटन, नवाचार और आर्थिक विकास लाएगा। इस कदम से अल सल्वाडोर के लोगों के लिए वित्तीय सेवाएं खुल जाएंगी। विदेशों में काम कर रहे सल्वाडोर के लोग काफी तादाद में करेंसी अपने घर भेजते हैं। विश्व बैंक के डाटा के अनुसार साल 2019 में लोगों ने कुल छह अरब डॉलर, यानी सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 23 फीसदी देश में भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल सल्वाडोर ने की 400 बिटक्वाइन की खरीदारी
मालूम हो कि अल साल्वाडोर ने अपनी करेंसी कोलोन को खत्म करके वर्ष 2001 में उसकी जगह अमेरिकी डॉलर को अपनाया था। सोमवार को ही अल सल्वाडोर ने 400 बिटक्वाइन की खरीदारी की थी। इसकी वजह से क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 1.49 फीसदी का उछाल आया था और यह बढ़कर 52,680 डॉलर से अधिक हो गई थी। हालांकि यह अप्रैल के 64,000 डॉलर से उच्च स्तर से काफी नीचे है। सरकार पहले ही अपने शिवो डिजिटल वॉलेट के एटीएम लगाने में जुटी थी। इसके जरिए क्रिप्टोकरेंसी को डॉलर में बिना कमीशन के बदला जा सकता है। हालांकि राष्ट्रपति ने नागरिकों से कहा है कि इस पहल के नतीजों को लेकर वे हड़बड़ी न दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed