फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cross border trade between india and pakistan on rise, 120 trucks crossed both sides

भारत-पाक तनाव के बीच जारी है पीओके और जम्मू-कश्मीर में ट्रकों की आवाजाही

Thu, 28 Feb 2019 12:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 28 Feb 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
cross border trade between india and pakistan on rise, 120 trucks crossed both sides
loc trade

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच भी पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और जम्मू-कश्मीर के बीच व्यापार अभी भी जारी है। बुधवार को भी नियंत्रण रेखा पर करीब बने दो अलग-अलग चेक पोस्ट पर 120 ट्रकों की आवाजाही देखने को मिली। 

विज्ञापन

भारत से 34, पीओके से आए 16 ट्रक

नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग चेक पोस्ट से बुधवार को भारत की तरफ से 34 ट्रक पीओके गए और पीओके से 16 ट्रक कश्मीर में आए। पूंछ में स्थित एलओसी व्यापार केंद्र के अनुसार भारत से गए ट्रक टमाटर, अदरक, केला, अनार, अंगूर, जड़ीबूटी आदि लेकर पीओके तेत्रिनोट स्थित क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर गए, जबकि पीओके से 15 ट्रक अखरोट, छुहारे, सावगी और जड़ीबूटी लेकर पुंछ के चक्कां दा बाग क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पहुंचे। 

विज्ञापन


क्रास एलओसी ट्रेडर्स एसोसिएशन चक्कां दा बाग के सचिव राजीव टंडन का कहना था कि भारत की इस कार्रवाई से भारत के ही नहीं पीओके में क्रास एलओसी ट्रेड से जुड़े व्यापारी और आम लोग भी काफी खुश होंगे। पीओके के लोग भी कहते हैं कि वे नहीं चाहते कि उनकी तरफ से आतंकी भारत में जाकर तबाही करें। इससे उनकी बेइज्जती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ी स्थित सालामाबाद में भी हुआ व्यापार

उड़ी स्थित सालामाबाद चेक पोस्ट से भी 70 ट्रकों की आवाजाही देखने को मिली। क्रॉस एलओसी ट्रेड के अध्यक्ष हिलाल तुर्की ने बताया कि मंगलवार को निर्धारित समय के अनुसार ही 12.30 बजे व्यापार शुरू हुआ। कमान पोस्ट के रास्ते हमारी ओर से 35 ट्रक उस पार गए, जबकि 35 ट्रक माल इस ओर आया।


आलू, मसाले, फल, एंम्ब्रायडरी आइटम, किनू आदि आइटम का आदान-प्रदान हुआ। हम चाहते हैं कि जो माहौल दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुआ है उसकी जगह अमन शांति कायम हो और माहौल शांतिपूर्ण बना रहे ताकि दोनों के बीच व्यापार सामान्य रूप से चलता रहे।


राज्यपाल और बारामुला जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए हिलाल तुर्की ने कहा कि हम उनके शुक्रगुजार हैं कि इन हालातों में भी उन्होंने ट्रेड को चालू रखने में हमारा पूरा सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed