फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Credit Suisse Report Indians wealth will double this year, domestic wealth in India will increases

इस साल दोगुनी हो जाएगी भारतीयों की दौलत, प्रति व्यक्ति आय और कर्ज में हुआ इजाफा

Tue, 22 Oct 2019 05:20 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Oct 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
Credit Suisse Report Indians wealth will double this year, domestic wealth in India will increases
सांकेतिक तस्वीर

देश की विकास दर घटकर जहां छह साल के निचले स्तर पांच फीसदी पर पहुंच गई है, वहीं इसके उलट एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कैलेंडर वर्ष 2019 में घरेलू संपत्ति दोगुनी से अधिक बढ़कर 12.6 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। स्विट्जरलैंड की बैंकिंग सेवा देने वाली क्रेडिट सुइस की सोमवार को आई रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में देश में कुल 5.97 लाख करोड़ रुपये की घरेलू संपत्ति थी।

विज्ञापन


चौंकाने वाली यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब कई विश्लेषक लगभग उन सभी संकेतकों से अधिक चिंतित हैं, जो सुस्ती की ओर इशारा कर रहे हैं। यहां तक कि सरकार को कर में भारी कटौती के लिए मजबूर कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 2000 से 2019 के बीच देश में घरेलू संपत्ति चार गुना बढ़ी। अगले पांच साल में यह अतिरिक्त 43 फीसदी (4.4 लाख करोड़ डॉलर) बढ़ जाएगी। हालांकि, घरेलू संपत्ति के दोगुने होने के कारणों का बैंक ने खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घरेलू संपत्ति में वित्तीय और सोने एवं प्रॉपर्टी में निवेश भी शामिल हैं। 2016 में नोटबंदी के बाद से रियल एस्टेट बाजार सुस्ती के दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन

प्रति व्यक्ति आय और कर्ज में इजाफा

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में देश में प्रति व्यक्ति संपत्ति भी 3.3 फीसदी बढ़कर 14,569 डॉलर (करीब 10.32 लाख रुपये) हो जाएगी। साथ ही कर्ज भी 11.5 फीसदी बढ़कर 120 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा, वित्तीय संपत्तियों में 1.4 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है, जबकि गैर-वित्तीय संपत्तियां 6.9 फीसदी बढ़ जाएंगी। यह बाजार में अस्थिरता का स्पष्ट संकेत है। इसमें आगे कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक पूंजी वाले शीर्ष एक फीसदी में 8.27 लाख लोग शामिल हैं। उनके पास कुल वैश्विक संपत्ति का 1.6 फीसदी हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed