फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Covid19,coronavirus,Contribution will not be deducted in Atal Pension Yojana till June 30

कोरोना संकट के बीच असंगठित क्षेत्र के कामगारों को राहत, 30 जून तक अटल पेंशन योजना में नहीं कटेगा अंशदान

Wed, 15 Apr 2020 05:12 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Apr 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
Covid19,coronavirus,Contribution will not be deducted in Atal Pension Yojana till June 30
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच असंगठित क्षेत्र के 2.11 करोड़ कामगारों को पेंशन फंड नियामक (पीएफआरडीए) ने बड़ी राहत दी है। नियामक ने कहा है कि 30 जून, 2020 तक कामगारों के खाते से अटल पेंशन योजना में अंशदान की कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


भारत सरकार की इस योजना के अधिकतर खाताधारकों में असंगठित क्षेत्र के कामगार शामिल हैं। इसमें अंशदान नकदी जमा की जगह ऑटो डेबिट किया जाता है, जिस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। पीएफआरडीए के सर्कुलर के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान टाले गए अंशदान को 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच कराया जा सकेगा। इसके भुगतान पर अंशधारक को कोई जुर्माना नहीं देना होगा। आमतौर पर इसमें भुगतान में देरी होने पर 1 फीसदी जुर्माना लगता है।
विज्ञापन


हालांकि, अंशधारक को बकाया अंशदान के साथ ही जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का योगदान भी साथ करना होगा। 31 मार्च, 2020 तक अटल पेंशन योजना के तहत कुल 2.11 करोड़ अंशधारक जुड़ चुके हैं। इसके तहत 10,526 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन किया जा रहा है। वहीं, एनपीएस के तहत 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का प्रबंधन होता है। इस योजना से संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को जोड़ा जाता है जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारी भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने मिलेगी 5 हजार तक पेेंशन

अटल पेंशन योजना में अंशधारक हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसमें 18 साल से 40 साल तक का व्यक्ति 60 साल की रिटायरमेंट उम्र तक निवेश कर सकता है। यह पेंशन पूरी तरह टैक्स के दायरे में आएगी और 60 साल के बाद लाभार्थी को आजीवन 5 हजार रुपये तक हर महीने पेंशन मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed