{"_id":"5ead4f768ebc3e907664ad9b","slug":"covid-19-community-level-cases-decline-singapore-to-reopen-some-businesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: सामुदायिक स्तर के मामले घटने से कुछ कारोबारों को फिर खोलेगा सिंगापुर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना: सामुदायिक स्तर के मामले घटने से कुछ कारोबारों को फिर खोलेगा सिंगापुर
Sat, 02 May 2020 04:16 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 02 May 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को कहा कि सामुदायिक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव की गति में कमी को देखते हए 12 मई से कुछ चुनिंदा उद्यमों और सेवाओं को क्रमिक रूप से फिर खोलने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री गन किम योंग ने कहा कि सिंगापुर इस स्थिति में है कि वह सख्त कुछ जगह पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दे सकता है। गन ने एक ऑनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए दो सप्ताह तक लागू किए गए सर्किट ब्रेकर से समुदाय में नए मामलों की संख्या तेजी से घटी है।
विज्ञापन
चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक उन्होंने कहा कि कुछ कारोबार 12 मई से शुरू होंगे और फिर कुछ सप्ताह में क्रमिक रूप से चुनिंदा गतिविधियों और सेवाओं को खोलने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पाबंदियों को एक जून तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं कार्यबल के मंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि खान-पान की वस्तुओं के कुटीर व्यवसाय, चुनिंदा रेस्त्रां और खाद्य-प्रसंस्करण इकाइयां 12 मई से काम शुरू कर देंगीं। उन्होंने कहा कि मई में स्नातक और राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रमों के पठन-पाठन के लिए कक्षाएं भी शुरू हेा जाएगी।
प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों का सीमित संख्या में बिठाया जाएगा। इसबीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर में शनिवार दोपहर तक कोरोना वायरस संक्रमण के 447 नए मामले सामने आए, जिसे मिलाकर कुल मामले 17,548 हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार दोपहर तक सिंगापुर में 447 नए मामले सामने आए, जिसके बाद वहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 17548 पहुंच गई।