{"_id":"5edc79ddb47a662f172a537f","slug":"countrys-foreign-capital-reserves-increased-to-rs-37-lakh-crore-amid-fight-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना के बाद भी बढ़ा देश का विदेशी पूंजी भंडार, बढ़कर हुआ 37 लाख करोड़ रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोराना के बाद भी बढ़ा देश का विदेशी पूंजी भंडार, बढ़कर हुआ 37 लाख करोड़ रुपये
Sun, 07 Jun 2020 10:56 AM IST
Sneha Baluni
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस के बीच देश के लिए अच्छी खबर है कि हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हो रही है। देश का विदेशी पूंजी भंडार 29 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 3.43 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 37 लाख करोड़ों रुपये यानी (493.48 अरब डॉलर) पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा में बढ़ोतरी से पूंजी भंडार में यह रिकॉर्ड बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
विदेशी पूंजी भंडार में यह बढ़ोतरी ऐसे वक्त में हुई है जब पूरा देश वैश्विक महामारी की वजह से बुरी तरह प्रभावित है। बता दें, कि विदेशी पूंजी भंडार में विदेशी मुद्रा भंडार स्वर्ण भंडार स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारतीय भंडार शामिल होते हैं।
विज्ञापन
आरबीआई ने बताया कि देश का विदेशी पूंजी भंडार 22 मई को समाप्त हफ्ते के दौरान 490.04 अरब डॉलर था। साप्ताहिक आधार पर विदेशी पूंजी भंडार का सबसे अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा भंडार 29 मई को समाप्त सप्ताह में 3.50 अरब डॉलर बढ़कर 455.21 अरब डॉलर हो गया है। हालांकि देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 9.7 करोड़ डॉलर घटकर 32.682 अरब डॉलर पर आ गया है। स्पेशल ड्राइंग राइट्स एसडीआर मूल्य 1.43 अरब डॉलर पर बरकरार रहा। देश का आईएमएफ भंडार 158 अरब डॉलर हो गया है।
विज्ञापन
आरबीआई साप्ताहिक आधार पर पेश करता है आंकड़े
कोरोना संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में इस बढ़ोतरी को काफी अच्छा माना जा रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले सप्ताह में तीन अरब डॉलर की बढ़त के साथ 490.04 अरब डॉलर पर आया था जो उस समय का उच्चतम स्तर था। विदेशी मुद्रा भंडार एक या एक से अधिक करेंसी में रखे जाते हैं। आमतौर पर भंडार डॉलर या यूरो में रखा जाता है। आरबीआई साप्ताहिक आधार पर इसके आंकड़े पेश करता है।