{"_id":"5eb99c788ebc3e90440d5b3b","slug":"country-s-gdp-economic-growth-may-come-down-to-0-5-percent-says-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक विकास दर घटकर 0.5% रह सकती है: रिपोर्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आर्थिक विकास दर घटकर 0.5% रह सकती है: रिपोर्ट
Tue, 12 May 2020 12:12 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 12 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
वित्तवर्ष 2020-21 में भारत सरकार का राजकोषीय घाटा बढ़कर 5.8 फीसदी तक पहुंच सकता है, ऐसा बैंक ऑफ अमेरिका की एक रपट में कहा गया है। इसमें आगे कहा गया है कि बजट में इसके 3.5 फीसदी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रपट ऐसे समय में आया है जब सरकार की तरफ से चालू वित्त वर्ष के बीच बाजार से धन उधार लेने का लक्ष्य बजट से 4.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
बैंक आफ अमेरिका के विश्लेषकों ने भारत की जीडीपी के वृद्धि दर के अनुमान को भी संशोधित कर 0.5 फीसदी कर दिया है। इससे पहले इस फर्म ने आर्थिक विकास दर 1.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। फर्म को लगता है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए सरकार लॉकडाउन को मई से भी आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
