फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Corporate tax cut positive but growth faces headwinds Moodys

कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती से कंपनियों की बढ़ेगी शुद्ध आय: मूडीज

Sat, 21 Sep 2019 04:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 21 Sep 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Corporate tax cut positive but growth faces headwinds Moodys

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का कंपनी कर की दर में कटौती के निर्णय से भारतीय कंपनियों की आय बढ़ेगी और साख के लिहाज से सकारात्मक कदम है।

विज्ञापन


मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट फाइनेंस ग्रुप) विकास हलान ने कहा, ‘‘भारत सरकार का मूल कंपनी कर को 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी करने के निर्णय से भारतीय कंपनियों की शुद्ध आय बढ़ेगी और साख के लिहाज से सकारात्मक है।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साख पर अंतिम प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनियां अधिशेष कमाई का उपयोग कारोबार में निवेश में करते हैं या फिर कर्ज में कटौती या फिर शेयरधारकों को उच्च रिटर्न देने में करते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री के एलान से बाजार में आई बहार

वित्त मंत्री के एलान के बाद शुक्रवार शेयर बाजार में 10 साल की रिकॉर्ड तेजी आई। कॉर्पोरेट टैक्स में छूट के एलान को बाजार ने सकारात्मक तौर पर लिया और निवेशकों को मालामाल कर दिया। कॉर्पोरेट क्षेत्र को टैक्स बोनस दिए जाने के कुछ ही समय के अंदर दलाल स्ट्रीट के निवेशकों ने 6.8 लाख करोड़ रुपये कमाए।

वित्त मंत्री ने किया था एलान

शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले घरेलू कंपनियों को बड़ी राहत दी थी। निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का एलान किया था। घरेलू कंपनियों पर बिना किसी छूट के इनकम टैक्स 22 फीसदी होगा। जबकि सरचार्ज और सेस जोड़कर प्रभावी दर 25.17 फीसदी होगी। पहले यह दर 30 फीसदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed