फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Coronavirus : Rupee breaks 70 paise down to an all time low of 76.34 per dollar

Coronavirus : डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, 70 पैसे टूटकर 76.24 पर बंद हुआ

Wed, 08 Apr 2020 07:02 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 08 Apr 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Rupee breaks 70 paise down to an all time low of 76.34 per dollar
सांकेतिक तस्वीर

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को रुपया 70 पैसे टूटकर 76.34 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। ऐसी अटकलें हैं कि सरकार 21 दिन की लॉकडाउन की अवधि को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है।

विज्ञापन


फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत होने की वजह रुपये की धारणा पर असर पड़ा। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के देश दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है।
विज्ञापन


अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 75.83 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बाद में इसमें और गिरावट आई। अंत में रुपया 70 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 76.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 75.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कोराना वायरस के कारण रिजर्व बैंक ने 7-17 अप्रैल तक विदेशी मुद्राओं, सरकारी बांड और कॉल मनी बाजार में कारोबार का समय घटा कर सुबह 10 से दोपहर बाद दो बजे तक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख-परामर्श (पीसीजी) देवर्ष वकील ने कहा कि अन्य एशियाई मुद्राओं के रुख की वजह से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार गिरावट आई। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स ऊंची होने से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का संकेत देने वाला डॉलर इंडेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 100.15 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed