Hindi News
›
Business
›
Business Diary
›
coronavirus outbreak nirmala sitharaman announces economic package of 1 7 lakh crore to help tide over crisis
{"_id":"5e7c65458ebc3e77515fb94b","slug":"coronavirus-outbreak-nirmala-sitharaman-announces-economic-package-of-1-7-lakh-crore-to-help-tide-over-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर, नर्स, किसान, मजदूर, महिला और गरीबों के लिए राहत पैकेज, जानें किसको क्या मिला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
डॉक्टर, नर्स, किसान, मजदूर, महिला और गरीबों के लिए राहत पैकेज, जानें किसको क्या मिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 26 Mar 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में लॉकडाउन के दौरान लोग
- फोटो : amar ujala
Link Copied
भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है। भारत में अब तक 600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई उपायोंं का एलान किया। उन्होंने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए उसे कुछ न कुछ दिया है। उन्होंने गुरुवार को 1.7 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का एलान किया। आइए जानते हैं किसे क्या मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये की घोषणा।
कोरोना वायरस के संक्रमण में लोगों के इलाज में लगे डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों, चिकित्सा सेवा कर्मियों को 50 लाख रुपये प्रति परिवार का बीमा कवर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की दुकानों से 80 करोड़ परिवारों को अतिरिक्त 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो दाल तीन महीने तक मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 8.69 करोड़ किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में दो-दो हजार रुपये की अग्रिम किस्त का भुगतान।
मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये, पांच करोड़ परिवारों को होगा लाभ।
तीन करोड़ गरीब वृद्धों, गरीब विधवाओं और गरीब दिव्यांगों को एक-एक हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा।
20 करोड़ जनधन खाताधारक महिलाओं को अगले तीन महीने तक प्रति माह मिलेंगे 500 रुपये।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अगले तीन महीने तक मुफ्त मिलेगा रसोई गैस सिलिंडर, 8.3 करोड़ गरीब परिवारों को होगा लाभ।
63 लाख महिला स्वयंसेवी समूहों के लिए रहन- मुक्त कर्ज दोगुना कर 20 लाख रुपये किया गया, सात करोड़ परिवारों को होगा लाभ।
कई कंपनियों के लिए अगले तीन महीने तक नियोक्ता और कर्मचारी दोनों का भविष्य निधि योगदान जमा करेगी सरकार।
कर्मचारियों को भविष्य निधि खाते से 75 प्रतिशत जमा राशि अथवा तीन महीने के वेतन में जो भी कम हो उसे निकालने की अनुमति।
कुल 1.7 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का क्रियान्वयन तत्काल प्रभाव से होगा, नकदी एक अप्रैल से डालनी शुरू होगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।