फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coronavirus impact economy of arab countries will fall more people will become poor

कोरोना से अरब देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी भारी गिरावट, 152 अरब डॉलर का नुकसान संभव: UN

Thu, 23 Jul 2020 01:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Jul 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
coronavirus impact economy of arab countries will fall more people will become poor
कोरोना वायरस का अर्थव्यवस्था पर असर - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी से अरब देशों की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा। संयुक्त राष्ट्र की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी की वजह से इस साल अरब देशों की अर्थव्यवस्था में 5.7 फीसदी की गिरावट आएगी। इससे अलावा लाखों लोग गरीबी में चले जाएंगे और पहले से ही सशस्त्र संघर्ष से परेशान लोगों की स्थिति और खराब हो जाएगी। 

विज्ञापन


152 अरब डॉलर का नुकसान संभव
पश्चिम एशिया पर संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक आयोग का कहना है कि अरब क्षेत्र के कुछ देशों की अर्थव्यवस्था में तो 13 फीसदी तक की गिरावट आएगी। इससे क्षेत्र को कुल मिलाकर 152 अरब डॉलर का नुकसान होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे 1.43 करोड़ और लोग गरीबी में चले जाएंगे और अरब देशों में गरीबों की संख्या बढ़कर 11.5 करोड़ हो जाएगी, जो क्षेत्र की कुल आबादी का 25 फीसदी है। 
विज्ञापन


5.5 करोड़ लोगों की स्थिति पहले से थी खराब
कोविड-19 संकट से पहले ही अरब के करीब 5.5 करोड़ लोग मानवाधिकार के आधार पर दी जा रही मदद पर जीवनयापन कर रहे थे। इनमें 2.6 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें जबरन बेघर किया गया है। अरब देशों ने इस महामारी पर काबू के लिए तेजी से कदम उठाए थे। मार्च में ही इन देशों ने घर पर रहने का आदेश जारी कर दिया था। यात्रा पर रोक लगा दी थी। धार्मिक आयोजन रोक दिए थे तथा समूह में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अरब देशों में कोविड-19 संक्रमण के 8,30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। अब तक इन देशों में इस महामारी से 14,717 लोगों की मौत हुई है। अरब देशों में संक्रमण की दर प्रति 1,000 लोगों पर 1.9 है। वहीं मृत्यु दर प्रति 1,000 पर 17.6 है, जो वैश्विक स्तर पर 42.6 की मृत्यु दर की तुलना में काफी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed