फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coronavirus impact Cathay Pacific to cut near 8500 jobs and will close Dragon brand

कोरोना ने बढ़ाई कैथे पैसिफिक की दिक्कतें, 8500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी कंपनी

Wed, 21 Oct 2020 12:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 21 Oct 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
coronavirus impact Cathay Pacific to cut near 8500 jobs and will close Dragon brand
कैथे पैसिफिक एयरवेज लिमिटेड - फोटो : twitter: @cathaypacific

कोरोना वायरस महामारी की वजह से सभी उद्योगों को घाटा हुआ है, लेकिन एविएशन सेक्टर उन सेक्टर्स में से है जो सबसे ज्यादा प्रभावित है। कोरोना काल में कई एयरलाइंस ने कर्मचारियों की छंटनी की है, वहीं कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भी भेजा है। अब खबर आ रही है कि कैथे पैसिफिक एयरवेज लिमिटेड (Cathay Pacific) हांगकांग में लगभग 5,300 नौकरियों की कटौती करेगी और अपनी इकाई कैथे ड्रैगन को बंद करेगी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, हांगकांग के बाहर अन्य 600 कर्मचारियों की नौकरी पर भी संकट मंडरा रहा है। साथ ही 2,600 पदों को समाप्त कर दिया जाएगा। कंपनी की हेडकाउंट का करीब 24 फीसदी यानी 8,500 नौकरियों की संपूर्ण कटौती करने की योजना है। इसे कोरोना काल के बाद से वैश्विक स्तर पर विमानन में सबसे बड़ी हिट माना जा रहा है।
विज्ञापन


अनिश्चित है भविष्य
इस संदर्भ में कैथे ने बुधवार को एक बयान में कहा कि, 'भविष्य बेहद अनिश्चित है और यह स्पष्ट है कि रिकवरी धीमी है। प्रबंधन टीम ने निष्कर्ष निकाला है कि सबसे अधिक आशावादी परिदृश्य यह है कि वह वर्ष 2021 में 2019 में संचालित यात्री क्षमता के 50 फीसदी के बराबर ही संचालन करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है कंपनी की योजना 
बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि कैथे की पुनर्गठन योजना उसके मासिक खर्च को कम करके 6.5 करोड़ डॉलर करने की है। इस योजना को एयरलाइन के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। हांगकांग स्थित एयरलाइन ने यह भी कहा कि ड्रैगन का संचालन बुधवार से बंद हो जाएगा। कैथे और हांगकांग एक्सप्रेस एयरवेज लिमिटेड द्वारा संचालित किए जाने वाले अधिकांश मार्गों के लिए विनियामक अनुमोदन की मांग की जाएगी।

आने वाले सालों में और अधिक हो सकती है कटौती
आगे कंपनी ने कहा कि यह संभव है कि आने वाले सालों में अधिक कटौती हो। कैथे ने इस साल की शुरुआत में एक पुनर्पूंजीकरण योजना के माध्यम से राशि जुटाई थी, जिससे हांगकांग सरकार की कंपनी में 6.08 फीसदी हिस्सेदारी हो गई थी। साथ ही और धन बचाने के लिए विमान की डिलीवरी को स्थगित कर दिया गया था।


2019 के स्तर तक पहुंचने के लिए लग सकते हैं तीन साल 
पहले अमेरिका स्थित विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने कहा था कि एविएशन इंडस्ट्री को 2019 के स्तर तक पहुंचने के लिए कम से कम तीन साल लग सकते हैं। बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव कैलहोन ने हाल ही में कहा था, फंडामेंटल ग्रोथ ड्राइवर बरकरार हैं, लेकिन 2019 के स्तर पर हवाई यात्रा के लिए दो से तीन साल का वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed