{"_id":"5e7ee04d8ebc3e6f945b596a","slug":"coronavirus-impact-biggest-weekly-fall-in-forex-reserves-since-2008","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: 2008 के बाद पहली बार एक सप्ताह में इतना कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना का असर: 2008 के बाद पहली बार एक सप्ताह में इतना कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार
Sat, 28 Mar 2020 10:57 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:57 AM IST
सार
- 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.98 अरब डॉलर कम हुआ।
- यह पिछले 12 साल में एक सप्ताह में आई सबसे बड़ी गिरावट है।
- विदेशी मुद्रा भंडार अब 469.909 अरब डॉलर पर आ गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपये की गिरावट को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निरंतर डॉलर की आपूर्ति होने से 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.98 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 469.909 अरब डॉलर रह गया। यह पिछले 12 साल में एक सप्ताह में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में इतनी कमी साल 2008 में आई थी।
विज्ञापन
तेजी से फैलते कोरोना वायरस को लेकर अनिश्चितताओं के बीच विदेशी निवेशकों ने घरेलू इक्विटी और डेब्ट मार्केट से धन निकासी जारी रखा जिससे 23 मार्च को रुपया 76.15 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर को छू गया था।
विज्ञापन
गत सप्ताह , देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.346 अरब डॉलर घटकर 481.89 अरब डॉलर रह गया था। यह पिछले छह महीनों में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई पहली गिरावट है। इससे पहले 20 सितंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई थी। तब यह 38.8 करोड़ डॉलर घटकर 428.58 अरब डॉलर रह गया था।
विज्ञापन
छह मार्च को समाप्त सप्ताह में था सर्वकालिक उच्च स्तर पर
छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था। समीक्षाधीन सप्ताह, यानी 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में आई गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में गिरावट दर्ज होना था जो कुल मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण भाग है। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 10.256 अरब डॉलर घटकर 437.102 अरब डॉलर रह गईं।
स्वर्ण आरक्षित भंडार भी घटा
इस दौरान पिछले कुछ सप्ताह से तेजी दर्शाने वाला स्वर्ण आरक्षित भंडार समीक्षाधीन सप्ताह में 1.610 अरब डॉलर घटकर 27.856 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार चार करोड़ डॉलर घटकर 1.409 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित निधि भी 7.7 करोड़ डॉलर घटकर 3.542 अरब डॉलर रह गई।