फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Coronavirus impact after lockdown airfare may be increased upto three times

लॉकडाउन हटने पर तीन गुना महंगा हो सकता है हवाई सफर

Mon, 13 Apr 2020 11:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 Apr 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus impact after lockdown airfare may be increased upto three times
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के बाद जनता को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। मिडल क्लास के लिए हवाई सफर करना और मुश्किल हो सकता है। 

विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए ऑपरेट करेंगी एयरलाइंस
लॉकडाउन के बाद हवाई किराया कई गुना बढ़ सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एयरलाइंस एक तिहाई के ऑक्यूपेंसी के साथ ऑपरेट करेंगी, जिसकी वजह से आपको हवाई यात्रा तीन गुना तक महंगी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, एविएशन अथॉरिटीज एक विकल्प पर विचार कर रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए, तीन यात्रियों की रो में सिर्फ एक यात्री बैठेगा और दूसरा यात्री उसके पीछे वाली सीट पर डायग्नली बैठेगा।

तीन गुना तक महंगा हो सकता है हवाई सफर
एक ऐसी व्यवस्था बन सकती है, जिसके तहत 180 सीटों के कैरियर में सिर्फ 60 यात्री सफर कर सकेंगे। इस नुकसान की भरपाई के लिए एयरलाइंस 1.5 से तीन गुना तक ज्यादा किराया वसूल सकती हैं। यह जानकारी अधिकारियों के हवाले से मिली है। 

इस संदर्भ में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, 'समय के साथ, जैसे-जैसे कोरोना का संक्रमण घटेगा, वैसे-वैसे सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों में ढील देनी शुरू की जाएगी।' 


फ्लाइट रिजंप्शन प्लान की तैयार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) एक फ्लाइट रिजंप्शन प्लान तैयार कर रहा है। इस प्लान को सरकार द्वारा लॉकडाउन के बाद ऑपरेशंस शुरू करने के एलान के बाद लागू किया जाएगा। 

हालांकि लॉकडाउन के बाद शुरुआती हफ्तों में यात्रा काफी कम रहने की उम्मीद है। इसलिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अन्य हवाई अड्डों पर 1.5 मीटर की दूरी बनाने में कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। भारतीय एयरलाइन कंपनियों की वित्तीय हालत खराब चल रही है। इंडिगो के अतिरिक्त अन्य किसी एयरलाइंस के पास ज्यादा कैश रिजर्व नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed