फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coronavirus effect you can book gas cylinder after 15 days due to panic booking in lockdown

जरूरी खबर: अब 15 दिन से पहले नहीं करा सकेंगे रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग

Mon, 30 Mar 2020 10:53 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 30 Mar 2020 10:53 AM IST
सार

  • कंपनियों ने लोगों से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील की है। 
  • अब 15 दिन के अंतर पर ही ग्राहक रसोई गैस की बुकिंग कर सकेंगे।
  • लॉकडाउन में कंपनियों ने वितरण व्यवस्था को भी सामान्य बनाए रखा है।

विज्ञापन
coronavirus effect you can book gas cylinder after 15 days due to panic booking in lockdown

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए भारत में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन है। इस बीच कई लोगों के मन में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर सवाल हैं। इसलिए लोग घबराहट में गैस सिलिंडर की बुकिंग करवा रहे हैं। इसलिए सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने लोगों से ‘पैनिक बुकिंग’ नहीं कराने की अपील की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



15 दिन के अंतर पर ही होगी बुकिंग
आईओसी ने कहा है कि अब 15 दिन के अंतर पर ही ग्राहकों द्वारा रसोई गैस की बुकिंग कराई जा सकेगी। इस संदर्भ में आईओसी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने एक वीडियो संदेश में आश्वस्त किया कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: खुशखबर: नहीं होगी पैसों की कमी, SBI के बाद इस सरकारी बैंक ने भी सस्ता किया लोन


इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने गैस सिलिंडरों की सप्लाई सामान्य बनाए रखने के लिए अपने प्लांट पूरी क्षमता पर चलाने के निर्देश दिए हैं।


साथ ही लॉकडाउन में वितरण व्यवस्था को भी सामान्य बनाए रखा है। लोकिन लोग घबराकर ज्यादा सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं। इसलिए कंपनियों ने बुकिंग सिस्टम में बदलाव करते हुए दूसरे सिलिंडर की बुकिंग कम से कम 15 के बाद कर दी है।

पहले संजीव सिंह ने कहा था कि, "भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। भारत के पास तीन सप्ताह के लॉकडाउन की अवधि के आगे बढ़ने के बाद भी पर्याप्त स्टॉक में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) है। सभी प्लांट्स और सप्लाई स्थान पूरी तरह से चालू हैं। ऐसे में ग्राहकों को घबराकर एलपीजी की बुकिंग नहीं करानी चाहिए और न ही उन्हें स्टॉक करना चाहिए।"

मालूम हो कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, उसी दिन आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह के पिता का निधन हुआ था, लेकिन इस शोक के बावजूद वह ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे के भीतर काम पर लौट आए। उन्होंने कर्तव्य के लिए अपने व्यक्तिगत नुकसान को अलग रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed