{"_id":"5e71f1d48ebc3ea4ea0622b5","slug":"corona-virus-effect-on-daily-wage-workers-and-business-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मजदूरों की रोजी रोटी प्रभावित, बेरोजगारी का संकट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना से मजदूरों की रोजी रोटी प्रभावित, बेरोजगारी का संकट
Wed, 18 Mar 2020 03:33 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 18 Mar 2020 03:33 PM IST
सार
- देश में कोरोना के बढ़ते संकट की वजह से कई लोगों के काम ठप हो गए हैं।
- इससे बेरोजगारी का संकट भी बढ़ गया है।
- दिहाड़ी मजदूरों की रोजी रोटी पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस का प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते संकट की वजह से कई लोगों के काम ठप हो गए हैं, जिसकी वजह से मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। रेस्टोरेंट व होटल वालों की रोजी-रोटी पर भी संकट आ गया है। भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके अतिरिक्त अपनी सावधानी के लिए यात्री भी रेल टिकट रद्द कर रहे हैं, जिससे प्लेटफॉर्म व स्टेशन में काम करने वाले लोगों पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
बिना वेतन कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज रही कंपनी
कंपनियों की तरफ से कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' (Work From Home) करने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए कंपनी उनकी सैलरी नहीं काट रही है। लेकिन गो एयर अपने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज रही है। कंपनी रोटेशन के आधार पर अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे रही है। इस दौरान ली गई छुट्टियों का कर्मचारियों को कोई वेतन भी नहीं मिलेगा। इस संदर्भ में गो एयर ने बताया कि, कंपनी ने रोटेशन के आधार पर कर्मचारियों को छुट्टी देने की बात कही है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कंपनी ने अपने ऑपरेशन्स को भी सीमित किया है।
विज्ञापन
ऑटो व रिक्शा चालक परेशान
सावधानी बरतने के लिए लोगों ने घर से निकलना भी बंद कर दिया है। परिणाम स्वरूप ऑटो और रिक्शा चालकों को सवारी नहीं मिल रही है। बसों और मेट्रो से भी काफी कम लोग सफर कर रहे हैं। इसका सीधा असर उनके वेतन पर पड़ता दिख रहा है। इनके लिए रोज का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
बेरोजगारी का खतरा
कई राज्यों में मॉल, जिम व दुकानें बंद होने के कारण दुकानदारों की रोजी-रोटी पर भी संकट छाया है। लोगों ने खरीदारी करनी बंद कर दी है। देश के बाजारों में ग्राहक कम हो गए हैं। इसलिए जिन लोगों ने अपनी दुकान खोली भी है, उन्हें भी ज्यादा फायदा नहीं हो रहा। इससे बेरोजगारी बढ़ने का भी खतरा है। ट्रेनर, हाउसकीपिंग अन्य स्टाफ को इससे नुकसान होगा। जिन लोगों ने रेंट पर दुकानें खोल रखी थीं, उन्हें और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है। उनके लिए रेंट निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है।
चिकन कारोबार पर भी असर
लोग बचाव के तरीके अपना रहे हैं। इसके लिए चिकन खाने से लोग परहेज कर रहे हैं। चिकन की कीमत काफी कम हो गई है। कीमत कम होने के बावजूद ग्राहकों की संख्या आधे से भी कम है, जिसके कारण कारोबारियों का खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा है। कई जगह पर रेस्टोरेंट बंद भी कर दिए गए हैं। जिन लोगों ने एडवांस बुकिंग कर रखी थी, वे भी अब कैंसिल कर रहे हैं।
तीर्थ स्थल भी बंद
कोरोना वायरस के चलते श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा सहित देश में कई तीर्थ स्थल बंद हैं। इससे इन जगहों पर जहां हजारों श्रद्धालु जाते थे, वे अब नहीं जा रहे हैं। वहां के दुकानदार इससे परेशान हैं क्योंकि उन्हें कोई ग्राहक नहीं मिल रहा है। इससे ना सिर्फ वहां के स्थायी निवासी, बल्कि बस चालक भी परेशान हैं। क्योंकि श्रद्धालु सफर नहीं कर रहे हैं।
भारत में मरीजों की संख्या 148
मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 148 हो गई है और 5700 से अधिक की निगरानी की जा रही है। इनमें 123 भारतीय हैं और 25 विदेशी शामिल हैं। 14 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, वहीं, तीन लोगों की मौत हो चुकी है। आज सेना में कोरोना का पहला मामला सामने आया है।