{"_id":"5e71cc708ebc3ea49e3281d2","slug":"corona-virus-effect-54-percent-tourists-cancelled-their-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर: 54 फीसदी लोगों ने रद्द की घूमने की योजना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना का डर: 54 फीसदी लोगों ने रद्द की घूमने की योजना
Wed, 18 Mar 2020 12:53 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने और यात्राओं पर प्रतिबंध से भारतीयों में घूमने-फिरने का उत्साह गायब हो गया है। भारत सरकार की ओर से सभी तरह के पर्यटन वीजा और स्वास्थ्य वीजा रद्द किए जाने के बाद भारतीय नागरिक भी गर्मी की छुट्टी के लिए कराई गई बुकिंग रद्द कराने लगे हैं। लोकल सर्किल के एक सर्वे के मुताबिक, 54 फीसदी लोगों ने या तो अपनी बुकिंग रद्द करा दी है या फिर घूमने की योजना नहीं बना रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से घूमने-फिरने की योजना पड़ने वाले असर को जानने के लिए लोकल सर्किल ने देश के 140 से ज्यादा जिलों में 22,000 से भी अधिक लोगों के बीच एक सर्वेक्षण किया। इसमें शामिल 54 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कोरोना वायरस के खतरे से अवगत हैं और इस बार गर्मी की छुट्टी के दौरान घर में ही रहेंगे। इससे एक महीने पहले लोकल सर्किल ने जब यह सर्वे किया था तो ऐसे लोगों की संख्या महज 41 फीसदी थी। एक महीने में ही इनकी संख्या में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
34 फीसदी ने नहीं कराई बुकिंग
सर्वे में शामिल 20 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने के लिए टिकटों की बुकिंग तो करा ली है, लेकिन मौजूदा और आगे की परिस्थितियों को देखते हुए वे बुुकिंग रद्द करा सकते हैं। वहीं, 34 फीसदी लोगों ने तो कहा कि कोरोना वायरस के फैल रहे संक्रमण को देखते हुए उन्होंने अभी तक कोई बुकिंग ही नहीं कराई है। हालांकि, सिर्फ 8 फीसदी लोगों ने ही कहा कि वे अपनी बुकिंग करा चुके हैं और जैसी भी स्थिति रहे, वे घूमने जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
कारोबारी यात्रा भी रद्द कर रहे लोग
लोकल सर्किल के सर्वे में शामिल 20 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कारोबार के सिलसिले में होने वाले देशी-विदेशी दौरे भी रद्द कर रहे हैं या टाल रहे हैं। हालांकि, 28 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कारोबार के लिए इस दौरान घरेलू दौरे तो कर रहे हैं, लेकिन विदेशी दौरे टाल देंगे। हालांकि, 16 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्होंने देशी-विदेशी दौरे के लिए जो योजना बनाई है, उसी के अनुरूप वे यात्रा करेंगे।
आधा से अधिक घटा विमानों का परिचालन
इससे पहले विमानन कंपनियों के वैश्विक संगठन सीएपीए ने कहा कि इस महामारी को देखते हुए कई सरकारों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे दुनियाभर की कई विमानन कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। महामारी के कारण यात्राओं पर प्रतिबंध से दुनियाभर की विमानन कंपनियां उड़ानों में कटौती कर रही हैं। बेड़े के विमानों को परिचालन से बाहर किया जा रहा है और परिचालन आधा से अधिक घट गया है। इसके अलावा, आने वाले समय के लिए बुक टिकट रद्द किए जा रहे हैं। सरकार के हर सुझाव से यात्री हवाई सफर के प्रति हतोत्साहित हो रहे हैं। इस कारण मांग अप्रत्याशित रूप से कम हो रही है।