फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Corona effect USISPF says lockdown in India can be a good opportunity

कोरोना: आकर्षक बाजार है भारत, चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है 'एक अवसर': अमेरिकी समूह

Sat, 28 Mar 2020 02:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 28 Mar 2020 02:31 PM IST
सार

भारत केंद्रित एक अमेरिकी उद्योग-व्यापार मंडल ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए भारत में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन देश के लिए 'एक अवसर' हो सकता है। 

विज्ञापन
Corona effect USISPF says lockdown in India can be a good opportunity
Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

समूह ने कहा है कि इस कदम से सरकार के नीति निर्धारण में पारदर्शिता का पता चलता है, जिसके चलते विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। अमेरिका भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (USISPF) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन के फैसले को सही बताया।

विज्ञापन


मुकेश अघी ने कहा कि, 'मैं अमेरिका में हर जगह सुन रहा हूं कि लॉकडाउन करना सही था और यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दर्शाता है। उम्मीद है कि तीन सप्ताह के समय में भारत में चीजें अधिक नियंत्रण में होंगी।'
विज्ञापन


बहुत आकर्षक बाजार है भारत
हालांकि, इस चुनौतीपूर्ण समय को भारत के लिए एक अवसर में बदला जा सकता है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत एक 'बहुत ही आकर्षक बाजार' है और 'ये सही है कि आपके सामने यह व्यवधान है लेकिन यह पूरी दुनिया में है और भारत कोई अपवाद नहीं है। वास्तव में, मुझे लगता है कि यह संकट भारत के लिए एक अवसर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति निर्धारण में पारदर्शी है भारत
उन्होंने प्रधानमंत्री के बंद की घोषणा पर कहा कि इससे दुनिया को संदेश गया है कि चीन के विपरीत भारत अपने नीति निर्धारण में 'खुला और पारदर्शी' है। इसलिए वास्तव में कंपनियां वहां आगे बढ़ेंगी, जहां उन्हें लगता है कि अधिक खुलापन, अधिक पारदर्शिता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि चूंकि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बंद के दौरान वैश्विक आपूर्ति पर प्रभाव ना हो।


भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन
कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। भारत में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर भारत में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 873 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 79 लोग या तो ठीक हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकी 19 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed