फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Container truck carrying RBI Rs 535 crore in cash breaks down in Chennai Latest News Update

RBI: आरबीआई के पैसे ले जा रहा कंटेनर ट्रक बीच रास्ते हुआ खराब, 535 करोड़ नकद लेकर विल्लुपुरम जा रहा था

Thu, 18 May 2023 06:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 May 2023 06:36 PM IST
सार

RBI: चेन्नई में आरबीआई से विल्लुपुरम तक 1,070 करोड़ रुपये नकद ले जा रहे दो कंटेनर ट्रकों को चेन्नई के तांबरम में रोकना पड़ा। इसकी वजह एक लॉरी में तकनीकी खराबी आना बताया गया। हालांकि, 17 पुलिस अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की सुरक्षा के लिए तैनात थे।

विज्ञापन
Container truck carrying RBI Rs 535 crore in cash breaks down in Chennai Latest News Update
आरबीआई के नोटों से भरे ट्रक। - फोटो : Social Media

विस्तार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का पैसा लेकर जा रहे एक कंटेनर ट्रक में अचानक खराबी आ गई। इस वजह से ट्रक को बीच रास्ते रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 535 करोड़ रुपये नकद थे। ट्रक की सुरक्षा के लिए पुलिस की एक टीम को तैनात किया गया।

विज्ञापन

क्या है मामला?

चेन्नई में आरबीआई से विल्लुपुरम तक 1,070 करोड़ रुपये नकद ले जा रहे दो कंटेनर ट्रकों को चेन्नई के तांबरम में रोकना पड़ा। इसकी वजह एक लॉरी में तकनीकी खराबी आना बताया गया। हालांकि, 17 पुलिस अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की सुरक्षा के लिए तैनात थे।

विज्ञापन

ट्रकों की रखवाली के लिए पुलिस बुलानी पड़ी

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 535 करोड़ रुपये नकद ले जा रहा एक ट्रक खराब हो गया है। इसके बाद सुरक्षा के लिए और पुलिस बल बुलाया गया। जिले में बैंकों को पैसे पहुंचाने के लिए दोनों लॉरी चेन्नई में आरबीआई कार्यालय से विल्लुपुरम के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैकेनिक ट्रक की मरम्मत नहीं कर सके

एक ट्रक के खराब हो जाने के बाद इसे सुरक्षा कारणों से चेन्नई के तांबरम स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिद्धा ले जाया गया। तांबरम के सहायक आयुक्त श्रीनिवासन एक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को क्षतिग्रस्त पाया। ट्रक को सिद्ध संस्थान ले जाया गया और गेट बंद कर दिए गए। संस्थान में प्रवेश पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी। हालांकि, मैकेनिक ट्रक की मरम्मत नहीं कर सके, तो उसे वापस चेन्नई के रिजर्व बैंक भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed