फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Construction Cost Increases Delhi-NCR house prices increased by 11 percent prices increased in eight major cities

Construction Cost Increases: दिल्ली-एनसीआर में मकानों के दाम सबसे ज्यादा 11 फीसदी बढ़े, आठ प्रमुख शहरों में बढ़ी कीमतें

Wed, 25 May 2022 06:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 May 2022 06:26 AM IST
सार

क्रेडाई, कोलियर्स और लियासे फोरस की पहली बार जारी साझा रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, बंगलूरू और चेन्नई जैसे आठ प्रमुख शहरों में मकानों की मांग में तेजी आई है।

विज्ञापन
Construction Cost Increases Delhi-NCR house prices increased by 11 percent prices increased in eight major cities
Real Estate - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के आठ प्रमुख शहरों में मकानों की कीमत इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 11 फीसदी तक बढ़ी है। आवासीय संपत्तियों की मांग बढ़ने और निर्माण लागत में वृद्धि से दाम बढ़े हैं। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर की मकानों की कीमतें सबसे ज्यादा 11 फीसदी बढ़ी हैं।

विज्ञापन


यहां एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले आवासीय संपत्तियों के दाम बढ़कर 7,363 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गए हैं। क्रेडाई, कोलियर्स और लियासे फोरस की पहली बार जारी साझा रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, बंगलूरू और चेन्नई जैसे आठ प्रमुख शहरों में मकानों की मांग में तेजी आई है। इसके अलावा, पिछले दो साल से निर्माण सामग्रियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इस कारण इन शहरों में मकानों के दाम सालाना आधार पर महामारी पूर्व स्तर से आगे निकल चुके हैं।
विज्ञापन


इन शहरों में भी बढ़े दाम
शहर दाम तेजी
हैदराबाद  9,232  9 फीसदी
अहमदाबाद 5,721 7 फीसदी
कोलकाता 6,245  6 फीसदी
पुणे 7,485  3 फीसदी
बेंगलुरु 7,595 एक फीसदी
चेन्नई  7,107 एक फीसदी
मुंबई 19,557 एक फीसदी
(कीमत रुपये प्रति वर्ग फुट में)


सुधार की राह पर उद्योग, अभी और बढ़ेंगे दाम
रिपोर्ट में कहा गया है कि लंबी सुस्ती के बाद जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में औसत आवासीय कीमतें एक साल पहले के मुकाबले 4 फीसदी बढ़ी हैं। यह दर्शाता है कि आवासीय बाजार अब सुधार की राह पर चल पड़ा है। कोलियर्स इंडिया के सीईओ रमेश नायर ने कहा कि अगली दो-तीन तिमाहियों में मकानों की कीमतें 5-10 फीसदी और बढ़ सकती हैं। अपने इस्तेमाल के लिए मकान खरीदने वालों को बाजार में भरोसा है। विश्वसनीय डेवलपरों के प्रति झुकाव होने से इस साल उनकी बिक्री अधिक रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज दर बढ़ने के बावजूद बिक्री में तेजी
लियासे फोरस के एमडी पंकज कपूर ने कहा कि 2021-22 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च के दौरान नई आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत महामारी पूर्व स्तर पर पहुंच गई। ब्याज दरों में हालिया वृद्धि के बावजूद बिक्री में तेजी बनी रहेगी। वहीं, क्रेडाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन पटोदिया ने उम्मीद जताई कि सरकार की ओर से इस्पात के कच्चे माल पर लगाई गई पाबंदियों से निर्माण लागत में आने वाली कमी का फायदा अपने इस्तेमाल के लिए घर खरीदने वालों को भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed