फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Companies can raise more than one lakh crore from IPO by December this year

शेयर बाजार: दिसंबर तक आईपीओ से एक लाख करोड़ से ज्यादा जुटा सकती हैं कंपनियां, 62 इश्यू से 64513 करोड़ मिले

Sat, 28 Sep 2024 02:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 02:56 AM IST
सार

एक्सचेंजों के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अभी तक कुल 62 इश्यू आए हैं। इन्होंने 64,513 करोड़ जुटाए हैं। 2023 में 57 कंपनियों ने 49,437 करोड़ और 2022 में 40 कंपनियों ने 59,939 करोड़ जुटाए थे। सितंबर में अब तक 10 आईपीओ के जरिये 11,826 करोड़ रुपये मिले हैं। दो कंपनियां 500 करोड़ के लिए बाजार में उतरेंगी।

विज्ञापन
Companies can raise more than one lakh crore from IPO by December this year
आईपीओ (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

शेयर बाजार की रिकॉर्ड तेजी के बीच इस साल प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ बाजार भी गरम रहेगा। कंपनियां दिसंबर तक एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकती हैं। हालांकि, इससे पहले 2021 में 63 आईपीओ के जरिये 1.20 लाख करोड़ रुपये की सर्वाधिक रकम जुटाने का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


एक्सचेंजों के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अभी तक कुल 62 इश्यू आए हैं। इन्होंने 64,513 करोड़ जुटाए हैं। 2023 में 57 कंपनियों ने 49,437 करोड़ और 2022 में 40 कंपनियों ने 59,939 करोड़ जुटाए थे। सितंबर में अब तक 10 आईपीओ के जरिये 11,826 करोड़ रुपये मिले हैं। दो कंपनियां 500 करोड़ के लिए बाजार में उतरेंगी।
विज्ञापन


नवंबर-दिसंबर में टूटेगा रिकॉर्ड
दरअसल, अभी इस साल कई बड़ी कंपनियां बाजार में उतरने वाली हैं। ह्यूंडई मोटर सबसे बड़े 25,000 करोड़ के इश्यू के लिए अक्तूबर अंत में या नवंबर के पहले हफ्ते में बाजार में उतरेगी। स्विगी 11,000 करोड़ के लिए नवंबर में बाजार में उतर रही है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 10,000 करोड़ का इश्यू नवंबर में ला सकती है। अफकॉन्स इन्फ्रा 8,400 करोड़ जुटाएगी। यह चारों कंपनियां 54,000 करोड़ रुपये जुटा सकती हैं। वॉरी एनर्जी 3,000 करोड़ अक्तूबर में जुटाएगी। वन मोबिक्विक 700 करोड़ के लिए उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


... तो टूट सकता है रिकॉर्ड
वैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) भी आईपीओ की तैयारी में लगा है। हालांकि, यह अगले साल आ सकता है। अगर यह इस साल आया तो आईपीओ से जुटाई गई रकम और ज्यादा हो सकती है। वैसे भी अगले तीन महीनों में कई सारी छोटी कंपनियां हैं जो लिस्ट होने वाली हैं। ऐसे में 2021 के 1.19 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड टूट सकता है।



151 करोड़ के लिए मिले 24,000 करोड़
बुधवार को बंद हुए मनबा फाइनेंस के इश्यू को गजब सब्सक्रिप्शन मिला है। 151 करोड़ के एवज में 24,000 करोड़ रुपये मिले हैं। यह आईपीओ 224 गुना भरा। हाई नेटवर्थ निवेशकों ने 512 गुना, संस्थागत निवेशकों ने 149 गुना और खुदरा ने 144 गुना पैसा लगाया।


खुदरा निवेशकों के दम पर भर रहे हैं आईपीओ
इस साल जिन आईपीओ को भारी-भरकम सब्सक्रिप्शन मिला है, उनमें खुदरा का जबरदस्त निवेश हुआ है। मनबा में खुदरा ने 144 गुना, विभोर स्टील में 320 गुना पैसा लगाया है। गाला में खुदरा ने 92 गुना, यूनिकॉमर्स में 131 गुना और बीएलएस में 236 गुना पैसा लगाया है।

एसएमई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
एसएमई आईपीओ ने अब तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल अब तक 204 कंपनियों ने 7,230 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सितंबर में 28 कंपनियां लिस्ट हुई हैं। इन्होंने 1,156 करोड़ जुटाए हैं। 11 आईपीओ इस माह खुले हैं या खुलने वाले हैं। अगस्त में 21 कंपनियों के आईपीओ आए थे। 2012 में एसएमई एक्सचेंज की शुरुआत हुई थी। तब से अब तक इन्होंने काफी पैसे जुटाए हैं।

इस साल इनको सबसे ज्यादा रकम के आवेदन मिले
कंपनी रकम 
बजाज हाउसिंग 4.42 लाख करोड़
प्रीमियर एनर्जी 2.12 लाख करोड़
ला ट्रैवेन्यूज 72,604 करोड़
पीएन गाडगिल 65,351 करोड़
एग्जिकॉम 57,297 करोड़

एसएमई इश्यू ने इस तरह हर साल जुटाई रकम
साल रकम (करोड़)
2012 127
2014 289
2017 1,738
2018 2,409
2022 1,980
2023 4,967
2024 7,230

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed