फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Comments on AI taking away jobs nonsense says Rajeev Chandrasekhar

AI Replacing jobs: 'एआई के चलते नौकरियां जाने की बातें बकवास', आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कही यह बात

Sun, 09 Jul 2023 06:01 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 09 Jul 2023 06:01 AM IST
सार

सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री का कहना है कि सच्चाई यह है कि एआई कार्य विशेष पर फोकस करता है और मानव व्यवहार की नकल कर किसी काम को अधिक कुशलता के साथ किया जाना संभव बनाता है।
 

विज्ञापन
Comments on AI taking away jobs nonsense says Rajeev Chandrasekhar
केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इन बातों को पूरी तरह बकवास करार दिया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की वजह से भारत में नौकरियां छिन रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री का कहना है कि सच्चाई यह है कि एआई कार्य विशेष पर फोकस करता है और मानव व्यवहार की नकल कर किसी काम को अधिक कुशलता के साथ किया जाना संभव बनाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, माफ कीजिए लेकिन इस बारे में मेरी यही राय है। 1999 में पूरा साल यही सुनते बीता था कि वाई2के (वर्ष 2000) कैसे दुनिया को एकदम उलटकर रख देगा। फिर, सुनता हूं कि एआई हमारी नौकरियां खा लेगा। जाहिर है कि कुछ ऐसे लोग हैं जो किसी भी नए बदलाव की स्थिति में खामियां ही ढूंढ़ते हैं। एआई कोई नौकरी नहीं छीनने जा रहा। यह सब एकदम बेकार की बात है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर चेन्नई में सोसायटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (समीर) में पूरी तरह स्वचालित अत्याधुनिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस एंड कंपैटिबिलिटी लैबोरेट्ररी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सरकार एक डाटा सेट प्रोग्राम पर काम कर रही है, जिसमें सरकार की तरफ से अज्ञात डाटा भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता शोधकर्ताओं और स्टार्ट-अप को उपलब्ध कराया जाएगा। ये वो डाटा सेट है जिसे चुनींदा आधार पर पेश किया जाएगा और जिसे पांच कार्यों के लिए डिजाइन मंत्रालय की तरफ से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोबोट बोले- नहीं छीनेंगे नौकरी
संयुक्त राष्ट्र के एआई फॉर गुड सम्मेलन में 9 ह्यूमोनॉइड (इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट) शामिल हुए। इन रोबोटों ने कहा कि वे इंसानों के लिए खतरा नहीं, बल्कि उनके सहायक व सेवक हैं। रोबोटों ने कहा, न तो इंसानों की नौकरियां छीनेंगे, न मानवता के खिलाफ बगावत करेंगे, बल्कि वे इंसानों के कामकाज में उनके मददगार बनेंगे। हालांकि, जब उनसे कठोर नियमों को स्वीकारने के बारे में पूछा गया, तो उनकी प्रतिक्रिया मिलीजुली रही। नर्स की पोशाक पहने हुए ग्रेस नाम के रोबोट ने कहा, मेरा काम दुनिया में महामारी और बीमारियों के प्रकोप से इंसानों को बचाने में उनकी मदद करना है। ग्रेस ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं किसी इंसान की नौकरी के लिए खतरा हूं या भविष्य में इंसानों की नौकरी छीनूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed