फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Colombo-Chennai Air India plane suffers bird hit, return flight cancelled after safe landing

Air India: एअर इंडिया की कोलंबो से चेन्नई आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, सुरक्षित लैंडिंग के बाद वापसी रद्द

Tue, 07 Oct 2025 01:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 07 Oct 2025 01:40 PM IST
सार

एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट में बर्ड हिट की घटना सामने आई, जिसके बाद एयरलाइन को अपनी वापसी उड़ान रद्द करनी पड़ी। हवाई अड्डा प्राधिकरणों के मुताबिक, विमान में उस समय 158 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Colombo-Chennai Air India plane suffers bird hit, return flight cancelled after safe landing
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

विस्तार

एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट में मंगलवार को बर्ड हिट की घटना सामने आई। इसके बाद एयरलाइन को अपनी वापसी उड़ान रद्द करनी पड़ी। हवाई अड्डा प्राधिकरणों ने यह जानकारी दी। घटना के समय विमान में 158 यात्री सवार थे। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, बर्ड हिट का पता लैंडिंग के बाद चला।

विज्ञापन


घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया और एअर इंडिया के इंजीनियरों ने उसकी विस्तृत जांच की। सुरक्षा कारणों से एयरलाइन ने वापसी उड़ान को रद्द करने का निर्णय लिया। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की, जिसके जरिए 137 यात्री बाद में कोलंबो के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

एअर इंडिया का बयान

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 7 अक्तूबर को AI273 फ्लाइट के चालक दल ने चेन्नई से कोलंबो के लिए उड़ान के दौरान संभावित बर्ड स्ट्राइक की सूचना दी। कोलंबो में लैंडिंग के बाद इंजीनियरों ने विमान का निरीक्षण किया और कोई क्षति नहीं पाई, जिसके बाद इसे संचालन के लिए मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


यही विमान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार AI274 फ्लाइट के रूप में कोलंबो से चेन्नई के लिए रवाना हुआ। लेकिन चेन्नई में रूटीन पोस्ट-फ्लाइट जांच के दौरान इंजीनियरों ने इंजन ब्लेड पर प्रभाव के निशान देखे। इसके बाद विमान को अतिरिक्त निरीक्षण और नुकसान के कारण का पता लगाने के लिए ग्राउंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed