फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Coal Ministry The Coal Ministry said the process of wage settlement with the non-executive personnel of CIL will be completed soon coal ministry news in hindi

Coal Ministry: देश में कोयला उत्पादन 32.53% बढ़ा, CIL कर्मियों के वेतन पर मंत्रालय ने कही ये बात

Wed, 06 Jul 2022 06:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 06 Jul 2022 06:44 PM IST
सार

कोयला मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सीआईएल अपने संघों (यूनियन) के साथ सौहार्दपूर्ण और मित्रतापूर्ण संबंध बनाए रखता है। साथ ही देश में कोयला क्षेत्र के महत्व को देखते हुए किसी भी तरह के मतभेद या हड़ताल से बचने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
Coal Ministry The Coal Ministry said the process of wage settlement with the non-executive personnel of CIL will be completed soon coal ministry news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय कोयला मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत का कोयला उत्पादन जून 2021 की तुलना में जून, 2022 के दौरान 50.98 मीट्रिक टन से 32.57 प्रतिशत बढ़कर 67.59 मिलियन टन (एमटी) हो गया।  इसके साथ ही कोयला मंत्रालय ने गैर-कार्यकारी कर्मियों के साथ वेतन समझौता को अंतिम रूप देने के बारे में भी जानकारी दी है।

विज्ञापन


कोयला मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि गैर-कार्यकारी कर्मियों के साथ वेतन समझौता को अंतिम रूप देने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने एनसीडब्ल्यूए- XI के तहत अब तक पांच बैठकें की हैं। इस कंपनी जल्द से जल्द आपसी सहमति से अपने गैर-कार्यकारी कर्मियों के वेतन समझौते को जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन


कोयला मंत्रालय की ओर से इस बारे में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीआईएल अपने संघों (यूनियन) के साथ सौहार्दपूर्ण और मित्रतापूर्ण संबंध बनाए रखता है। साथ ही देश में कोयला क्षेत्र के महत्व को देखते हुए किसी भी तरह के मतभेद या हड़ताल से बचने की कोशिश करता है। गैर-कार्यकारी कर्मियों के वेतन के संबंध में वार्ता चल रही है और आम तौर पर समझौते को पूरा करने में समय लगता है पर हमें उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीआईएल (Coal Indian Limited) देश का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (सीपीएसयू) था, जिसने पिछले तीन वेतन समझौतों को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इस परंपरा को कायम रखते हुए सीआईएल को उम्मीद है कि इस बार भी जल्दी से वेतन समझौते पर मुहर लग जाएगी। वहीं, मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि उपरोक्त कथन के विपरीत कोई भी रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत और एकतरफा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed