फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CNG home Delivery Customers In Mumbai To Soon Get Fuel Delivered At Doorstep

CNG Delivery: सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने का झंझट खत्म, ये कंपनी शुरू करेगी होम डिलीवरी सुविधा

Wed, 15 Jun 2022 12:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jun 2022 12:26 PM IST
सार

कंपनी के मुताबिक, उसे मुंबई में दो मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने के लिए एमजीएल से मंजूरी मिल गई है। यह सेवा अगले तीन महीनों में मुंबई के सायन और महापे से शुरू होगी। बयान में कहा गया कि इन दो स्थानों के बाल स्टेशन का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
CNG home Delivery Customers In Mumbai To Soon Get Fuel Delivered At Doorstep
सीएनजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप सीएनजी गाड़ी चलाते हैं और पेट्रोल पंप पर लगने वाली लंबी लाइनों से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, अब सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने को झंझट खत्म होने वालाहै। आप सिर्फ एक फोन कॉल से सीएनजी की होम डिलीवरी पा सकेंगे। हालांकि यह सुविधा अभी मुंबई में शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


फ्यूल डिलीवरी खोलेगी स्टेशन
एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन स्टार्टअप कंपनी Fuel Delivery ने मुंबई में सीएनजी की होम डिलीवरी के लिए महानगर गैस लिमिटेड  के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत मोबाइल सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जो 24 घंटे होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया कराएंगे। यह सुविधा सभी तरह के सीएनजी पर चलने वाले वाहनों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब लोगों को सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


तीन महीने में शुरू हो जाएगी सुविधा
कंपनी के मुताबिक, उसे मुंबई में दो मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने के लिए एमजीएल से मंजूरी मिल गई है। यह सेवा अगले तीन महीनों में मुंबई के सायन और महापे से शुरू होगी। बयान में कहा गया कि इन दो स्थानों के बाल स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। कंपनी के बयान की मानें तो अकेले मुंबई में लगभग पांच लाख सीएनजी वाहन हैं और हर साल 43 लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है। वहीं इन वाहनों के लिए मुंबई में सिर्फ 223 सीएनजी स्टेशन हैं, ऐसे में मोबाइल सीएनजी स्टेशन बेहद राहत देने वाले साबित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed