फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China yuan slumped to record low Mexico peso Canada dollar tumbled to multi-year troughs after US tariffs

Trade War: अमेरिकी टैरिफ का असर; चीन के युआन ने लगाया गोता, मैक्सिकन पेसो और कनाडाई डॉलर में भी रिकॉर्ड गिरावट

Mon, 03 Feb 2025 07:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला
बिजनेस डायरी, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 03 Feb 2025 07:36 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा था, '01 फरवरी से ये शुल्क लागू हो होंगे। ये वादे राष्ट्रपति की ओर से किए गए थे और अब इन्हें पूरा किया जा रहा है।'

विज्ञापन
China yuan slumped to record low Mexico peso Canada dollar tumbled to multi-year troughs after US tariffs
US - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन, मैक्सिको और कनाडा की मुद्रा पर अमेरिकी टैरिफ का असर देखने को मिला है। तीनों ही देशों की मुद्रा में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को ऑफशोर ट्रेडिंग में चीन का युआन रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले के बाद मैक्सिको के पेसो और कनाडा के डॉलर में कई वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली। दोनों की ही मुद्राएं कई वर्षों के मुकाबले निचले स्तर पर आ गईं हैं। इससे व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

विज्ञापन


इससे पहले व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (31 जनवरी) को कहा था कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) शनिवार यानी 01 फरवरी से लागू होंगे। इसके साथ ही चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी कि क्या इन उपायों में कोई छूट होगी, क्योंकि इन टैरिफ के परिणामस्वरूप अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए सामान काफी महंगे हो सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में इन टैरिफ की घोषणा की थी।
विज्ञापन


रिपब्लिकन नेता ट्रंप अवैध आव्रजन और ‘फेंटेनाइल’ के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की तस्करी को रोकने के लिए देशों से अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के मद्देनजर टैरिफ लगाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि इसका मकसद घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरोलिन लेविट ने किया एलान
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा था, '01 फरवरी से ये शुल्क लागू हो होंगे। ये वादे राष्ट्रपति की ओर से किए गए थे और अब इन्हें पूरा किया जा रहा है।' ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडा और मैक्सिको से तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन लेविट ने कहा कि उनके पास राष्ट्रपति के किसी भी संभावित कटौती के फैसले के बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है।


कनाडा, मैक्सिको ने किया पलटवार
इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि यदि ट्रंप टैरिफ लागू करते हैं तो कनाडा इसका उचित जवाब देने के लिए तैयार है। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शैनबॉम ने कहा कि टैरिफ लागू होने की स्थिति में मैक्सिको के पास अमेरिकी सरकार जो भी निर्णय लेती है उसके लिए ‘प्लान ए, प्लान बी, प्लान सी’ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed