फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China declared all cryptocurrency transactions as illegal Bitcoin slips

चीन के कठोर निर्देश: धराशायी हुआ क्रिप्टो बाजार, बिटक्वाइन से लेकर इथेरियम तक में भारी गिरावट

Sat, 25 Sep 2021 10:44 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 25 Sep 2021 10:44 AM IST
सार

चीन के सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसकी वजह से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी गिरावट आई है। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार पूंजीकरण 3.09 फीसदी गिरकर 1.91 लाख करोड़ डॉलर का हो गया है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार की कुल वॉल्यूम (कारोबार किए गए सिक्कों की कुल राशि) 135.10 अरब डॉलर रही। इससे क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
China declared all cryptocurrency transactions as illegal Bitcoin slips
बिटक्वाइन - फोटो : pixabay

विस्तार

चीन के सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा एलान किया है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा हर लेनदेन अवैध है। चीन ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस खबर के बाद दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट आई। 

विज्ञापन


इसलिए लिया गया निर्णय
इस संदर्भ में चीन के केंद्रीय बैंक ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि बिटक्वाइन और टेथर सहित सभी क्रिप्टोकरेंसी, फिएट करेंसी नहीं हैं। इन्हें बाजार में सर्कुलेट नहीं किया जा सकता है। राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के अनुसार, वर्चुअल करेंसी माइनिंग पर निर्णय ऊर्जा बचाने और कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए देश के प्रयासों के हिस्से के रूप में लिया गया था।
विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बाजारों में से एक है चीन 
नोटिस में आगे कहा गया है कि वर्चुअल करेंसी माइनिंग ऊर्जा-गहन है, उच्च कार्बन उत्सर्जन पैदा करता है और अर्थव्यवस्था में बहुत कम योगदान देता है। चीन की स्टेट काउंसिल ने मई में वित्तीय जोखिम को दूर करने के प्रयासों में बिटक्वाइन माइनिंग और ट्रेडिंग पर नकेल कसने को कहा था। चीन दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बाजारों में से एक है और वहां के उतार-चढ़ाव क्रिप्टोकरेंसी की वैश्विक कीमत को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चीन के सेंट्रल बैंक ने कुछ बैंकों और पेमेंट फर्मों को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर कड़ाई करने का आदेश दिया था। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने सभी बैंकों और पेमेंट फर्मों के साथ हुई बैठक में कहा था कि वो अपने ग्राहकों के खातों की जांच करें और पता लगाएं कि कौन क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े लेनदेन कर रहा है। सेंट्रल बैंक ने तुरंत उनके पेमेंट चैनल को बंद करने को कहा है। 

दुनिया की अन्य शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट
दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन की कीमत में भारी गिरावट आई है। इसकी कीमत 42 हजार डॉलर तक पहुंच गई है। छह सितंबर को यह 51,000 डॉलर से ऊपर चली गई थी। सिर्फ बिटक्वाइन ही नहीं, दुनिया की अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसे इथेरियम, बाइनेंस क्वाइन, डॉजक्वाइन, आदि में भी गिरावट आई है। 


coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, जानें सुबह 9.55 बजे दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स- 

  • बिटक्वाइन - 3.13 फीसदी गिरकर 42853.96 डॉलर हुई कीमत।
  • इथेरियम - 4.41 फीसदी गिरकर 2937.61 डॉलर हुई कीमत।
  • कार्डानो - 4.67 फीसदी बढ़कर 2.38 डॉलर हुई कीमत।
  • टेथर - 0.03 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस क्वाइन - 3.78 फीसदी गिरकर 360.37 डॉलर हुई कीमत।
  • एक्सआरपी - 2.99 फीसदी गिरकर 0.9538 डॉलर हुई कीमत।
  • सोलाना - 2.81 फीसदी गिरकर 141.29 डॉलर हुई कीमत।
  • पोल्का डॉट - 0.66 फीसदी गिरकर 31.80 डॉलर हुई कीमत।
  • यूएसडी क्वाइन - 0.03 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • डॉजक्वाइन - 4.37 फीसदी गिरकर 0.2123 डॉलर हुई कीमत।

बिटक्वाइन की कीमत जून में 29,000 डॉलर पर आ गई थी, जो छह महीने का निचला स्तर था। अब यह इस स्तर से काफी चढ़ चुकी है। हालांकि बिटक्वाइन अभी भी अपनी रिकॉर्ड कीमत से काफी दूर है, जो लगभग 65000 डॉलर है। बिटक्वाइन ने अप्रैल में यह स्तर छुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि बिटक्वाइन की कीमत में आगे भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed