फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   chennai icf becomes number one rail coach factory, beats china

भारत की आईसीएफ बनी विश्व की सबसे बड़ी रेल फैक्ट्री, चीन को दी मात

Wed, 06 Mar 2019 06:18 PM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 Mar 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
chennai icf becomes number one rail coach factory, beats china

भारतीय रेलवे की सबसे पुरानी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) चालू वित्त वर्ष में करीब तीन हजार रेलवे कोच बनाकर दुनिया की सबसे बड़ी कोच निर्माता फैक्ट्री बन गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सिर्फ फरवरी में ही तीन सौ कोच का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, चेन्नई स्थित आईसीएफ ने अब तक सबसे ज्यादा रेल कोच का निर्माण करने वाली चीन की फैक्ट्री को पीछे छोड़ दिया जिसने इस साल लगभग 2600 रेल कोच का निर्माण किया है। आईसीएफ ने पिछले साल अप्रैल से फरवरी तक 2,085 कोच का निर्माण किया था, जिसमें इस साल 40 फीसदी का उछाल आया है।
विज्ञापन


इससे पहले 2017 में फैक्ट्री ने 1,976 रेल कोच का ही निर्माण किया था। रेल अधिकारी ने दावा किया कि जिस तेजी से कोच का निर्माण हो रहा है, इस बात की पूरी उम्मीद है कि मार्च में इस वित्त वर्ष के खत्म होने तक यहां 3,200 से ज्यादा रेल कोच का निर्माण पूरा हो जाएगा। देश में इसके अलावा पांच अन्य रेल कोच फैक्ट्रियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगे 43 वंदे भारत ट्रेनसेट

देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत के कोच का निर्माण भी आईसीएफ में ही किया गया था, जबकि तेजस के वैगन भी यहीं बने थे। रेलवे की ओर से आईसीएफ को वंदे भारत एक्सप्रेस के 44 ट्रेनसेट बनाने का ऑर्डर मिला है, जिसमें एक ट्रेनसेट दिया जा चुका है। शेष 43 ट्रेनसेट का निर्माण अगले तीन वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

यहां दोगुना बढ़ा निर्माण

रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री ने भी अपना उत्पादन बढ़ाया है और यहां फरवरी में 143 रेल कोच बनाए गए जबकि 2018-19 में अब तक 1,283 रेल कोच का निर्माण हुआ है। यह पिछले साल की समान अवधि के 586 कोच के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है।



इस फैक्ट्री के उत्पादन में 118 फीसदी का उछाल आया है और यहां साल के अंत तक 1,422 रेल कोच बनाए जाने की उम्मीद है, जो पिछले वित्त वर्ष के 711 रेल कोच का दोगुना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed