फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chairman NK Singh and fifteenth Finance Commission presented a copy of Commission report to Finance Minister Nirmala Sitharaman

15वें वित्त आयोग ने वित्त मंत्री को सौंपी रिपोर्ट, संसद में होगी पेश

Tue, 17 Nov 2020 02:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Nov 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Chairman NK Singh and fifteenth Finance Commission presented a copy of Commission report to Finance Minister Nirmala Sitharaman
15th Finance Commission - फोटो : twitter

अध्यक्ष एनके सिंह और 15वें वित्त आयोग के सदस्यों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए आयोग की रिपोर्ट की एक प्रति प्रस्तुत की। इससे पहले 16 नवंबर को आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अवधि के लिए रिपोर्ट की एक प्रति भेंट की थी और चार नवंबर 2020 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी एक कॉपी सौंपी थी।

विज्ञापन


सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अध्यक्ष एनके सिंह तथा आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, प्रो. अनूप सिंह, डॉ. अशोक लाहिड़ी और डॉ. रमेश चंद के साथ आयोग के सचिव अरविंद मेहता रिपोर्ट की प्रस्तुति के इस अवसर पर उपस्थित थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में पेश होगी रिपोर्ट
संविधान के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप इस रिपोर्ट को व्याख्यात्मक ज्ञापन साथ एक कृत कार्रवाई रपट के माध्यम से संसद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन इस रिपोर्ट को संसद में पेश करेंगी। संसद में पेश किए जाने के बाद इस रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन में रखा जाएगा। रिपोर्ट में साल 2021-22 से 2025-26 यानी पांच वित्त वर्ष के लिए सिफारिशें की गई हैं। इसे केंद्र सरकार की तरफ से एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ संसद में पेश किया गया था।


केंद्र व राज्य सरकारों, विभिन्न स्तर की लोकल गवर्नमेंट, वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन व इसके सदस्यों, कमिशन की एडवाइजरी काउंसिल, संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य दूसरे संस्थानों के साथ विचार-विमर्श तथा मैराथन बैठकों के बाद ये रिपोर्ट तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed